Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को तुरंत निकाले कांग्रेस: कुलदीप सिंह धालीवाल

धालीवाल ने आगे कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब कांग्रेस का सिख विरोधी चेहरा सामने आया है. इससे पहले भी कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं की तस्वीरें सिखों के नरसंहार के एक और आरोपी जगदीश टाइटलर के साथ वायरल होती रही हैं. इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी में सिखों के कातिलों को हमेशा सुरक्षा और सम्मान मिला है. उन्होंने दोहराया कि सज्जन कुमार जैसे व्यक्ति को अपना रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी से तुरंत बर्खास्त करना ही एकमात्र सही कदम होगा.

Image Credit: NMF Input
Loading Ad...

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख हत्याकांड के मुख्य गुनहगार और सिखों के कातिल सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताया और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया. धालीवाल ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा के इस घिनौने और असंवेदनशील बयान से पूरा सिख समुदाय बहुत दुखी और सदमे में है.

आप विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे, सीनियर नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांग की है कि सिखों के कातिलों का साथ दे रहे दीपेंद्र हुड्डा को बिना किसी देरी के तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो 1984 के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कते हैं.

Loading Ad...

दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बताया रोल मॉडल

Loading Ad...

इसके साथ ही धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे अपील भी की है. उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं को अपनी नैतिकता साबित करने के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए और सेंट्रल लीडरशिप से हुड्डा को हटाने की मांग करनी चाहिए. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर पंजाब कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर चुप रहते हैं या हुड्डा का विरोध नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे भी दीपेंद्र हुड्डा की इस सिख विरोधी सोच का साथ दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...