Advertisement
‘आओ बच्चों मैं दंगे कराना सिखाता हूं…’, उपद्रवियों को CM योगी की कड़ी चेतावनी, सपा पर साधा बड़ा निशाना
CM योगी ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा कि पहले प्रदेश में विकास नहीं, बल्कि वोटबैंक और परिवारवाद की राजनीति होती थी.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा दिवस के मौके पर अंबेडकरनगर में जहां स्वदेशी, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला.
CM योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास नहीं, बल्कि वोटबैंक और परिवारवाद की राजनीति होती थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘बबुआ" देर से उठते थे, शाम तक महफिल सजती थी, ऐसे में प्रदेश के विकास की चिंता कैसे होती.
कुछ लोग जीवनभर बबुआ ही बने रहते हैं- CM योगी
Advertisement
अपने संबोधन में सीएम योगी ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों के साथ कुछ शब्द जीवनभर जुड़े रहते हैं. कुछ लोग जीवनभर 'बबुआ' ही बने रहते हैं. 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और 7 बजे महफिल सज जाती थी. फिर प्रदेश के बारे में सोचने का समय कहां था.’
Advertisement
दंगा करने वालों को सख्त संदेश
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दंगाइयों को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, एक गुंडा बरेली में भी दंगे करवाता था, लगातार धमकी देता यता, उसने एक बार धमकी दी, प्रशासन थोड़ा सहमा, मैंने कहा चिंता मत करो, तैयारी करो, उसने धमकी दी है तो उसे एक बार आने दीजिए. आज आप देख रहे हैं दंगा करने वाले नाक रगड़ रहे हैं.
Advertisement
आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 7, 2026
आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है... pic.twitter.com/ALrBMSZxRH
उन्होंने कहा कि आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं, ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है.’ CM योगी ने दावा किया कि आज UP नो कर्फ्यू नो दंगा जोन में है.
‘मेरी कुर्सी जाए तो जाए’
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को लेकर फैलाए गए मिथक पर जोरदार वार किया. उन्होंने कहा, 2017 से पहले जो मुख्यमंत्री होते थे वे नोएडा नहीं जाते थे. क्योंकि उनको लगता था नोएडा जाने से कुर्सी चली जाएगी. मैंने इस मिथक को तोड़ा और कहा, ‘जो कुर्सी कल जानी है. वो आज चली जाए, लेकिन जनता की सुनवाई करने आए हैं सुनवाई करके जाएंगे.’
हमने कहा- जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 7, 2026
लेकिन जनता के लिए आए हैं, जनता की सुनवाई करेंगे... pic.twitter.com/cLLnJyqbM9
CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उस समय के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, सपा राज में उस प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल था.
Advertisement
जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा उसमें कोई सपा का गुंडा... pic.twitter.com/E1dq9rgQ11
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 7, 2026यह भी पढ़ें
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार दंगे होते थे और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बना रहता था. CM योगी ने कहा कि लोगों के बीच ऐसी धारणा बन गई थी कि सपा का झंडा लगी गाड़ी में बैठा व्यक्ति अवैध वसूली कर सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि थानों और तहसीलों तक में दबंग तत्वों का प्रभाव दिखाई देता था.