Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी ने पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, तुवन मंदिर में भी टेका माथा

बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना की.

Image Credits: @myogiadityanath
Loading Ad...

बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया. दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम योगी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे. 

पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की. उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया. इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए. ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे. 

मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था और विकास कार्यों के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है. बुंदेलखंड क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने अपनी परंपरागत धार्मिक आस्था का भी प्रदर्शन किया.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...