Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

शिकारपुर में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिले CM योगी, परिजनों को दी सांत्वना

दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के निधन पर स्वजन को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और स्वजन से मुलाकात की. उन्होंने परिवार से शोक संवेदना प्रकट की.

Image Credit: UPID
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के शोकाकुल परिवार से मिलने शिकारपुर पहुंचे. गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में सीएम ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. परिजनों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की.

दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार से मिले CM योगी 

शिकारपुर और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे अनिल शर्मा का गत 2 सितंबर को दिल्ली के बीएलके मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था. 63 वर्षीय अनिल शर्मा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनके निधन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पुत्र से फोन पर बातचीत कर शोक जताया था.

Loading Ad...

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने दिवंगत अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए  

यह भी पढ़ें

रानाऊ पहुंचने पर सीएम योगी ने दिवंगत अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा एक ईमानदार व सच्चे नेता थे. चार बार विधायक चुना जाना, उनकी लोकप्रियता का परिचायक है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के बीच करीब आधा घंटे का समय बिताया. इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए. इस दौरान बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...