Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अखिलेश की स्त्री सम्मान समृद्धि योजना पर BJP की महिला ब्रिगेड ने दिखाया आईना, बोलीं-महिलाएं जानती हैं सपा की सच्चाई

BJP की महिला ब्रिगेड ने अखिलेश की स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का रियलिटी टेस्ट करते हुए कहा कि सपा की ओर से महिलाओं को बरगलाने की कोशिश हो रही है, लेकिन आधी आबादी उसकी हकीकत से वाकिफ है. बेबी रानी मौर्य से लेकर पूजा पाल और ऋचा राजपूत ने पूछे तीखे सवाल.

Image Source: IANS/ FB/ @RichaRajpoot
Loading Ad...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी की महिला ब्रिगेड ने सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोलते हुए उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए. महिला नेताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा महिला सुरक्षा और सम्मान के नाम पर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की महिलाएं पिछली सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं हैं. साथ ही अखिलेश यादव की घोषणा को राजनीतिक हथकंडा करार दिया है. 

महिलाओं को बरगलाने की कोशिश, लेकिन सब जानती हैं हकीकत

योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जिस तरह महिलाओं और आधी आबादी के लिए काम कर रही हैं, उससे विपक्ष परेशान है. अब महिलाओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन महिलाएं जानती हैं कि उनके हितैषी कौन हैं और कौन नहीं. बेबी रानी मौर्य ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए इतना काम किया गया था तो वह दोबारा सत्ता में क्यों नहीं लौटे. 

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बेटियों के स्कूल जाने पर परिवार चिंतित रहते थे. छेड़खानी और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब केवल लोकलुभावन वादे करने से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता.

Loading Ad...

गुलाब देवी बोलीं- सपा का महिला सुरक्षा पर बोलना हास्यास्पद

मंत्री गुलाब देवी ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव की महिला सुरक्षा को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडागर्दी और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं. गुलाब देवी ने कहा कि स्कूल जाने वाली बच्चियों को रास्ते में परेशान किया जाता था और अश्लील टिप्पणियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली मिश्रा का भी जिक्र किया. रोली मिश्रा ने पार्टी के भीतर कथित दुर्व्यवहार की शिकायत अखिलेश यादव से की थी, लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं हुई. 

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: ‘डिंपल के अपमान पर बोले नहीं, अब कैसे बचाएंगे महिलाओं का सम्मान?’ BJP ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गुलाब देवी ने सवाल किया कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी की महिला प्रवक्ता की शिकायत पर आवाज नहीं उठाता, वह प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की बात कैसे कर सकता है.
मंत्री ने सपा कार्यालय में महिलाओं के साथ कथित मारपीट और डिंपल यादव पर एक मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अखिलेश यादव की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं आई.

ये भी पढ़ें: ‘हम अहीरों के हरवाह नहीं, ठेकेदार बनना बंद कीजिए', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर घेरा

Loading Ad...

योगी सरकार में बेटियां बेखौफ

गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है. आज लड़कियां रात में भी अपने काम से सुरक्षित लौट सकती हैं. सरकार की नीति स्पष्ट है कि अपराध करने वाले के लिए जेल या कठोर कार्रवाई का रास्ता है.

पूजा पाल ने कहा- महिला कार्ड से नहीं बदलेगी हकीकत

Loading Ad...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और समानता की बात करना अपने आप में हास्यास्पद है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय स्कूल जाने वाली लड़कियों और युवतियों को परेशान करने की घटनाएं होती थीं. उत्तर प्रदेश की महिलाएं उस दौर को भूली नहीं हैं. पूजा पाल ने 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उस घटना को भी भूली नहीं है. उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को देखते हुए महिलाओं, माताओं और युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा की महिला कार्यकर्ता और संगठन पूरी मजबूती से जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जाएंगे.

ऋचा राजपूत का तीखा हमला

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य डॉ. ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव पर बेहद तीखे शब्दों में हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिल्ली को दूध की रखवाली सौंपना उचित नहीं होगा, उसी तरह महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अखिलेश यादव के हाथों में देने की बात पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं से जुड़े कई विवादित मामलों और गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख किया. 

Loading Ad...

ऋचा राजपूत ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में प्रभावशाली नेताओं और अपराध से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था. उन्होंने आजम खान, गायत्री प्रजापति और बुलंदशहर हाईवे सामूहिक दुष्कर्म मामले से जुड़े पुराने बयानों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव से सवाल किए. उन्होंने कहा कि जो लोग अपने शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाए, वे आज महिलाओं को आर्थिक मदद और सुरक्षा देने के वादे कर रहे हैं. ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

मिशन शक्ति से मजबूत हुईं महिलाएं: शालिनी यादव

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता शालिनी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं उपलब्धियों से विचलित होकर सपा अब महिलाओं और छात्राओं को लोकलुभावन वादों के जरिए प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी पर्याप्त जमीनी काम नहीं हुआ. शालिनी यादव ने मिशन शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...