×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bihar Weather Today: बिहार के 24 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने आंधी-तूफान की भी जताई संभावना

बिहार में बुधवार से मानसून का असर दिख रहा है. पटना, गया समेत कुछ जिलों में बारिश हो रही है. तो वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आंधी-तूफान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Author
19 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:16 PM )
Bihar Weather Today: बिहार के 24 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने आंधी-तूफान की भी जताई संभावना
Advertisement

बिहार में बुधवार से मानसून का असर दिख रहा है. पटना, गया समेत कुछ जिलों में बारिश हो रही है. तो वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आंधी-तूफान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वज्रपात, आंधी-तूफान का 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

बिहार में वैसे तो अभी पूर्ण रूप से मानसून के आने में वक्त है. लेकिन इसका असर दिखना शुरू हो गया है. बुधवार को पटना, गया, नवादा समेत कुछ जिलों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम सुहाना हो गया है, तापमान में गिरावट आई है. 

Advertisement

अब 19 जून गुरुवार के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है जिसके अनुसार, आज (गुरुवार) को बिहार के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. बिहार के 24 जिलों में तेज आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है.

इस मानसून सामान्य से 11% अधिक बारिश की संभावना 

बता दें कि 19 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है. इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बारिश के दौरान आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

गुरुवार को बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और मध्यम गति की हवा 30 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार इस बार मानसून के मौसम में सामान्य से 11% अधिक बारिश की संभावना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें