जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंगेर में 11.11 लाख दीपों से जगमगाया गंगा किनारा, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वर्तमान सरकार उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
01:50 PM )
मुंगेर में 11.11 लाख दीपों से जगमगाया गंगा किनारा, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ
Image Credit: Facebook/Samrat Choudhary
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने मुंगेर और भागलपुर के बीच करीब 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण की घोषणा की.  

मुंगेर में 11.11 लाख दीपों से जगमगाया गंगा किनारा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार में उद्योगों का विस्तार करने, निवेश को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. श्रीश्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बिहार की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. दीपोत्सव में पूरा गंगा किनारा जगमग हो गया.

Advertisement

सीएम सम्राट चौधरी ने दीपोत्सव का किया शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साथ 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का इतना भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है. भगवान श्रीराम के अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की स्मृति में दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है. उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वर्तमान सरकार उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

Advertisement

गंगा नदी के जल प्रबंधन और किसानों की सिंचाई की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल की तराई और सोन नदी से आने वाले पानी के कारण गंगा में जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है. गंगा के पानी का समुचित प्रबंधन कर उसका उपयोग किसानों के हित में किया जाना जरूरी है. इसके लिए दो नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया गया है. गंगा से गाद निकालने और जल संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे फसलों की सिंचाई हो सकेगी.

मुंगेर और भागलपुर के बीच होगा 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव का निर्माण

उन्होंने मुंगेर और भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी. रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 से पहले ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे बिहार के लोगों को मजबूरी में मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. राज्य सरकार ने एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके अलावा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें