नासिक-अमरावती के बाद मुंबई में नया मामला, सहकर्मी पर लड़कियों को टारगेट करने का आरोप
महाराष्ट्र में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से सामने आए इन मामलों में अब मुंबई का नया मामला जुड़ गया है.
Follow Us:
महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद मुंबई से नया मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था. आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई में सहकर्मी पर गंभीर आरोप
एक लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ अश्लील बात करता था. वह धर्म से जुड़ी हुई बातें भी करता था.
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी और पीड़िता जिस कंपनी में काम करते थे, वो कंपनी बंद हो गई है. आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नहीं था, बल्कि वह एक सहकर्मी था.
नासिक और अमरावती के मामलों से बढ़ी संवेदनशीलता
अधिकारियों ने आगे बताया कि इस मामले में जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कई लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स किए. पीड़िता के अलावा 3 और लड़कियों से आरोपी अश्लील बातें करता था. पुलिस तीनों लड़कियों (इस मामले की शिकायतकर्ता के अलावा) का बयान दर्ज करेगी और उसे इस जांच का हिस्सा बनाएगी.
इससे पहले, नासिक में कई महिला कर्मचारियों ने एक मल्टी-नेशनल आईटी कंपनी में साथ काम करने वाले कर्मचारियों पर कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप लगाए. यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों में छह लोगों के खिलाफ नौ मामले दर्ज किए गए, जिनमें एक टीम लीडर और एचआर भी शामिल हैं.
जांच जारी, कई पहलुओं पर फोकस
यह भी पढ़ें
9 एफआईआर में लगाए गए आरोपों में यौन उत्पीड़न, शादी का वादा करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाना, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक अपमान शामिल थे. इसके अलावा, कुछ शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्हें नमाज पढ़ने, खान-पान की आदतों में बदलाव करने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने सहित कुछ धार्मिक प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित या दबाव डाला गया.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें