×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पाकिस्तानियों ने Google पर भारत से जुड़ी इन चीज़ों को खंगाला, सिम से लेकर कई बड़े खुलासे, देखें पूरी लिस्ट

Google Search: हर साल जब गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट आती हैं , तो उसमें अक्सर भारतीय सेलिब्रिटज और क्रिकेट से जुड़ी चीजें पाकिस्तान में भी खूब सर्च होती दिखती हैं. इससे साफ़ समझ आता हैं की सरहदें भले अलग हो, लेकिन लोगों की पसंद और रुचियां कई बार एक जैसी होती हैं.

Author
24 Apr 2026
( Updated: 24 Apr 2026
02:58 PM )
पाकिस्तानियों ने Google पर भारत से जुड़ी इन चीज़ों को खंगाला, सिम से लेकर कई बड़े खुलासे, देखें पूरी लिस्ट
Image Source: Meta AI
Advertisement

Pakistan google Search: आज के दौर में इंटरनेट सिर्फ जानकारी का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की जरूरतों और दिलचस्पियों को आईना भी बन चुका हैं. अगर हम पाकिस्तान के गूगल सर्च डेटा को देखें, तो एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती हैं. वहां के लोगों को भारत के क्रिकेट और सिनेमा से काफी दिलचस्पी हैं. हर साल जब गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट आती हैं , तो उसमें अक्सर भारतीय सेलिब्रिटज और क्रिकेट से जुड़ी चीजें पाकिस्तान में भी खूब सर्च होती दिखती हैं. इससे साफ़ समझ आता हैं की सरहदें भले अलग हो, लेकिन लोगों की पसंद और रुचियां कई बार एक जैसी होती हैं.

क्रिकेट और IPL को लेकर खास उत्साह

अगर पिछले एक महीने के “How to” यानी “कैसे करें” वाले सर्च देखे जाएं, तो पाकिस्तान में क्रिकेट का क्रेज साफ नजर आता है. सबसे ज्यादा लोगों ने यह जानने की कोशिश की कि “IPL पाकिस्तान में कैसे देखें”.इससे पता चलता है कि वहां के लोग भारतीय क्रिकेट लीग को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. क्रिकेट दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला एक बड़ा जरिया है, और यही बात इन सर्च ट्रेंड्स में भी झलकती है.

रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें

क्रिकेट के अलावा, पाकिस्तान में लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सवाल भी गूगल पर खूब पूछ रहे हैं. जैसे कि अपने मोबाइल नंबर या बैलेंस कैसे चेक करें, Zong, Jazz, Ufone और Telenor जैसे ऑपरेटरों से जुड़े सवाल काफी ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं. इससे यह समझ आता है कि लोग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीज़ों के लिए भी गाइडेंस चाहते हैं.

Advertisement

इसके साथ ही “लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैसे लें”, “WiFi पासवर्ड कैसे बदलें”, “ई-चालान कैसे चेक करें” जैसे सवाल भी काफी आम हैं. ये सब दिखाता है कि लोग धीरे-धीरे डिजिटल दुनिया में ज्यादा एक्टिव हो रहे हैं और नई चीजें सीखने की कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया और अकाउंट मैनेजमेंट

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, और पाकिस्तान भी इससे अलग नहीं है. लोग यह जानना चाहते हैं कि “Instagram अकाउंट कैसे डिलीट करें”, “Facebook पासवर्ड कैसे बदलें” या “Gmail अकाउंट कैसे रिकवर करें”. इसका मतलब है कि लोग अपनी ऑनलाइन सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर भी जागरूक हो रहे हैं और जरूरत पड़ने पर खुद ही चीजें संभालना चाहते हैं.

पैसों और सरकारी सुविधाओं से जुड़े सवाल

इन सर्च में एक और अहम चीज देखने को मिलती है, पैसों और सरकारी मदद से जुड़े सवाल.जैसे “पेट्रोल पर सब्सिडी कैसे मिले” या “PTA टैक्स कैसे चेक करें”। इससे पता चलता है कि आम लोग महंगाई और खर्चों को लेकर चिंतित हैं और राहत पाने के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं. गूगल उनके लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां वे अपनी समस्याओं के हल ढूंढते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अगर पूरे डेटा को एक साथ देखें, तो एक बात साफ है, पाकिस्तान के लोग इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए भी कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें