Advertisement
'कार्रवाई जारी रहेगी...', CM फडणवीस ने तुकाराम मुंढे को दिया पूरा समर्थन, जानें FDA के एक्शन से क्यों मची हलचल
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने FDA की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि खाद्य मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है और यह अभियान जारी रहेगा.
Advertisement
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई इन दिनों चर्चा में है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अब इस अभियान का खुलकर समर्थन किया है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने साफ कर दिया कि मिलावट और खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी.
हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फडणवीस ने कहा कि FDA की कार्रवाई अच्छी तरह चल रही है. उनका कहना है कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन सीधे लोगों की सेहत और जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है. मुख्यमंत्री ने तुकाराम मुंढे को कार्रवाई के लिए पूरी छूट देने का संकेत देते हुए कहा कि यह अभियान जारी रहेगा.
मुंढे के आने के बाद तेज हुई कार्रवाई
Advertisement
तुकाराम मुंढे ने मई में FDA कमिश्नर का पद संभाला था. इसके बाद विभाग की टीमों ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की. कई प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए और कुछ के फूड लाइसेंस तक निलंबित किए गए. इस कार्रवाई की जद में केवल छोटे कारोबारी ही नहीं आए. बड़े रेस्टोरेंट, एलीट क्लब, ग्लोबल फास्ट-फूड चेन, लोकप्रिय कैफे, आइसक्रीम पार्लर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस भी जांच के दायरे में रहे. यही वजह है कि FDA की कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. हालांकि, कार्रवाई की जरूरत पर भले ही ज्यादा असहमति न हो, लेकिन मुंढे के तरीके को लेकर सवाल भी उठे हैं. आरोप है कि कुछ मामलों में प्रतिष्ठानों को सुधार का पर्याप्त मौका देने से पहले ही बड़ी मात्रा में स्टॉक जब्त किया गया या वेयरहाउस और खाद्य प्रतिष्ठानों को बंद करने जैसे कदम उठाए गए. इसी सिलसिले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी FDA की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए मुंढे को अनुपातिक कार्रवाई की जरूरत की याद दिलाई. कोर्ट ने ऐसी स्थिति से बचने की बात कही, जहां छोटे उल्लंघन के लिए जरूरत से ज्यादा कठोर कदम उठाया जाए.
Advertisement
यह भी पढ़े:- FDA का बड़ा एक्शन! शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस, जवाब नहीं दिया तो 10 लाख का जुर्माना
शाहरुख, अजय और टाइगर को भी जारी किया नोटिस
Advertisement
FDA की कार्रवाई सिर्फ खाद्य प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रही. Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. मुंढे के अनुसार, यह विज्ञापन महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला के सरोगेट प्रचार के दायरे में आ सकता है. तीनों अभिनेताओं से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए. मुंढे ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई पहले शुरू हो सकती थी. उनके मुताबिक, Food Safety and Standards Act 2006 में बना था, जबकि संबंधित विज्ञापन नियम 2018 में आए और जुलाई 2019 से लागू हुए.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि फडणवीस के समर्थन के बाद साफ है कि महाराष्ट्र सरकार फिलहाल FDA की इस सख्त मुहिम के पीछे खड़ी है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि कार्रवाई की रफ्तार के साथ नियमों का पालन और कार्रवाई की प्रक्रिया कितनी संतुलित रहती है.