जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे... बहन रोहिणी के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के तेज प्रताप, कहा- बस पिता जी इजाजत दें

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपनी बड़ी बहन रोहिणी से हुई बदसलूकी पर भड़क उठे हैं. उन्होंने छोटे भाई तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि बहन के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. इस दौरान रविवार को तेज प्रताप रोहिणी के पक्ष में खड़े नजर आए और उन्होंने कहा कि 'अगर पिता (लालू यादव) इजाजत दें, तो वह जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे.'

जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे... बहन रोहिणी के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के तेज प्रताप, कहा- बस पिता जी इजाजत दें
Advertisement

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में भयंकर कलह देखने को मिल रहा है. आरजेडी परिवार में फूट पड़ गई है और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी ने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी और अपनी बहन रोहिणी के पक्ष में तेज प्रताप यादव भी खड़े हो गए हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि पिता (लालू यादव) इजाजत दें, तो वे जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे.

बहन रोहिणी से हुई बदसलूकी पर भड़के तेज प्रताप 

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपनी बड़ी बहन रोहिणी से हुई बदसलूकी पर भड़क उठे हैं. उन्होंने छोटे भाई तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि बहन के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. इस दौरान तेज प्रताप रोहिणी के पक्ष में खड़े नजर आए और उन्होंने कहा कि 'अगर पिता (लालू यादव) इजाजत दें, तो वह जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे.'

Advertisement

'जल्द ही बहन से बात करूंगा'

पटना में मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि 'वह जल्द ही अपनी बहन रोहिणी से बातचीत करेंगे. उनसे अनुरोध करूंगा कि वे हमारी पार्टी (जनशक्ति जनता दल) की राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल लें.' 

लालू परिवार में पड़ी फूट 

Advertisement

बता दें कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में फूट पड़ गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि पटना स्थित राबड़ी आवास पर उनके साथ बदसलूकी की गई. उन्हें चप्पल से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि अब मेरा कोई परिवार और घर नहीं है. रोहिणी ने आरोप लगाया कि संजय, रमीज और तेजस्वी से पूछिए... सवाल पूछने पर चप्पलों से मारा जाता है. इस दौरान रोहिणी ने रोते हुए राबड़ी आवास को छोड़ दिया. 

'मुझे गालियां दी गईं मेरी किडनी को गंदा बताया' 

रोहिणी ने रोते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे गालियां दी गईं, मेरी किडनी को गंदा बताया गया. मुझे मेरा मायका छुड़वाया गया, मारने के लिए चप्पलें उठाई गईं. रोहिणी ने यह भी कहा कि 'उनकी बहनें माता-पिता सब उनके साथ हैं, लेकिन उन्होंने भाई तेजस्वी से नाता तोड़ लिया है.' बता दें कि इससे पूर्व लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. ऐसे में देखा जाए तो 'तेजस्वी यादव अब अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं.' 

कौन है लालू प्रसाद यादव परिवार में जयचंद? 

Advertisement

यह भी पढ़ें

हाल के महीनों में लालू प्रसाद यादव परिवार में जब भी विवाद उत्पन्न हुआ है. तब जयचंद शब्द भी कई बार सुनने को मिला है. ऐसे में बता दें कि तेज प्रताप यादव ने जिन जयचंदों को जमीन में दफन करने की बात कही है. वह कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी के खास मित्र और राजनीतिक सलाहकार संजय यादव और रमीज हैं. तेज प्रताप जब अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में आए थे, तो उस दौरान भी उन्होंने कई बार जयचंद शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा बिहार चुनाव में भी कई बार पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह जयचंदों के बारे में बात करते नजर आए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें