Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

IND vs NZ: चौथे T20 में भारतीय बल्लेबाजों का फीका प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराया

पहले तीन T20 मैच को जीतने के बाद चौथे मैच में टीम इंडिया को जोरदार हार का सामना करना पड़ा है. पहले न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए भारत को 260 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा कर रही भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 172 रन ही बना पाई.

Image Source- IANS
Loading Ad...

न्यूजीलैंड ने चौथे T20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हराया. ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी. 

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद 15 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद मैथ्यू फिशर का शिकार बने, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंदों में 4 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए.

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन!

Loading Ad...

अक्षर पटेल ने 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बनाया, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. नमन धीर ने 215 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 गेंदों में 28 रन बनाए और वह जैकब डफी की गेंद पर नाथन स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए. तिलक वर्मा ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए, जबकि प्रिंस यादव 17 गेंदों में 18 और मयंक यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे.

Loading Ad...

न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन से जीत अपने नाम की

न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में जैकब डफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले. वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके और मैथ्यू फिशर भी 2 विकेट निकालने में सफल रहे. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए. वैसे तो न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं थी, क्योंकि टिम सीफर्ट महज 3 रन बनाकर मयंक यादव की गेंद पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए फिन एलन और डेरिल मिचेल ने मिलकर 11 गेंदों में 29 रन जोड़े, फिर मिचेल 9 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एलन 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- INDW vs ZIMW: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जीत का सिलसिला जारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 107 रनों की लाजवाब पारी खेली, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए. वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की दमदार पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजों की खराब परफोर्मेंस बनी हार का कारण

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव ने 48 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाया. पांच मैचों की T20 सीरीज में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है. हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है. अब सीरीज का पाचवां और आखिरी मुकाबला रविवार 1 नवंबर को हैमिल्टन में दोपहर साढ़े बारह बजे से खेला जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...