जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ishan Kishan ने दिया चौंकाने वाला बयान, Team India से बाहर?

ईशान किशन पहले से ही विवादों में घिरे थे लेकिन अब उन्होंने उस विवाद को और छेड़ कर बड़ा कर दिया है, जिस ईशान किशन को भारत का भविष्य समझा जा रहा था वो लगातार सुर्खियां बटौर रहा है और अपने क्रिकेट करियर को खतरे में डाल रहा है.

Author
13 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
08:02 PM )
Ishan Kishan ने दिया चौंकाने वाला बयान, Team India से बाहर?
Advertisement
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के  युवा विकेट कीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने भारतीय क्रिकेट जगत को अपने बयान से हिला के रख दिया है, आखिर ईशान किशन क्या साबित करना चाहते हैं, क्या ईशान किशन BCCI से नाराज़ हैं, क्या ईशान किशन को अब भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने की भूख नहीं है, क्या ये विकेट कीपर बल्लेबाज़  उम्र से पहले ही अपने क्रिकेट करियर के आखिरी पड़ाव आ गया है, ऐसा हम इसलिए कह रह रहे हैं क्योंकि ईशान किशन ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। 

ईशान किशन पहले से ही विवादों में घिरे थे लेकिन अब उन्होंने उस विवाद को और छेड़ कर बड़ा कर दिया है, जिस ईशान किशन को भारत का भविष्य समझा जा रहा था वो लगातार सुर्खियां बटौर रहा है और अपने क्रिकेट करियर को खतरे में डाल रहा है, अभी तक तो सारी चीजें मैनजमेंट की तरफ से दिखाई दे रही थी लेकिन अब तो इस मुद्दे पर खुद ईशान किशन ने खुलकर बात की है. उन्होंने वो सब कहा है शायद जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी.

दरअसल ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार ओपनिंग की. 202 के स्ट्राइक रेट के साथ 34 गेंदों में 69 उनहत्तर रन बनाये, हर कोई ईशान की तारीफ कर रहा था, लेकिन मैच के बाद ईशान के एक स्टेटमेंट से सबको हैरानी हुई, ईशान किशन ने कहा -  “ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं किसी के सामने खुद को साबित करना चाहता हूं. मुझे बस मैदान में जाना है और गेम को एन्जॉय करना है क्योंकि मैंने सीखा है कि आपको उन चीजों के बारे में खुद पर दबाव नहीं डालना है जो आपके हाथ में नहीं हैं. आपको बस यह पता लगाना होता है  कि क्या कण्ट्रोल में है और क्या नहीं.”

साथ ही जब उनसे टी20 वर्ल्ड कप के बारे में पूछा जाता है उस पर ईशान कहते हैं  - यह मेरे हाथ में नहीं है और मैं अभी चीजों को बहुत आसानी से ले रहा हूं. आपको एक समय में एक मैच पर ध्यान देना होगा. यह समझने की जरूरत है कि बहुत कुछ खिलाड़ियों के हाथ में नहीं होता है. यह एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और आप खुद से कुछ कहना  नहीं चाहेंगे. मैं एक समय में सिर्फ एक मैच खेल रहा हूं और मैं टीम की मदद कर सकता हूं.”

वर्ल्ड कप को लेकर ईशान किशन ने अपने बयान से ये साफ़ कर दिया है कि वो किसी के सामने खुद को साबित नहीं करेंगे, वो अपना गेम खेलेंगे, बेस्ट देंगे और बांकी टीम की मर्जी की उन्हें टी 20 वर्ल्ड का हिस्सा बनाना है या फिर नहीं। साथ ही ईशान ने अपने ब्रेक पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि - “मैं जितना अच्छा प्रेक्टिस कर सकता था, मैं कर रहा था. मैंने छुट्टी ले ली थी और जब आप छुट्टी लेते हैं, तो सोशल मीडिया पर इसके बारे में बहुत कुछ कहा जाता है. यदि आपने अपने लिए समय निकाला है, तो इसका उपयोग करें. अपने लिए बेस्ट करें .”

आपको याद होगा साउथ  अफ्रीका दौरे से ईशान किशन ने खुद का नाम वापस ले लिया था, तब उन्होंने मेंटली डिस्टर्बेंस की वजह से छुट्टी ली थी और bcci के बार बार  चेतावनी देने के बाद भी ईशान ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेला,  जिसके बाद कई वाद विवाद हुए, bcci ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन को बाहर कर दिया था, रोहित शर्मा ने कहा था कि जिसे भूख होगी खेलने की उसे ही टीम इंडिया में मौका मिलेगा, जिस वजह से अभी तक ईशान किशन का टी 20 वर्ल्ड कप खेलना तय नहीं है, फ़िलहाल ईशान की बातों से लग रहा है कि वो BCCI से सेलेक्टर्स से नाराज़ हैं. 

खैर अब देखना होगा ईशान किशन टी 20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होते हैं या फिर नहीं या फिर ईशान किशन पर bcci और कुछ कदम उठाती है, वैसे आपका ईशान किशन के इस बयान से क्या कुछ कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।  

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें