Advertisement
Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ के बाद बोले गिल-हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, फैसलों पर कोई पछतावा नहीं
मैच खत्म होने के बाद गिल ने कहा, "सच कहूं तो, कुछ और नहीं किया जा सकता था. आप तीन दिनों तक इतने सारे ओवरों में फील्डिंग करते हैं; हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा खेला. उनके बल्लेबाजों ने काफी कौशल दिखाया और उन्हें थोड़ी किस्मत का भी साथ मिला."
Advertisement
श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया था और उन्हें अपने रणनीतिक फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है.
भारतीय टीम को एसएससी ग्राउंड पर मुकाबले के अंतिम दिन जल्दी-जल्दी चार विकेट लेने थे, जिसके बाद एक छोटा-सा लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन सोनल दिनुषा ने 133 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस पारी में श्रीलंका के 9 ही विकेट गिरे. हालांकि, भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की.
फॉलोऑन के फैसले पर क्या बोले गिल?
Advertisement
IND vs SL: सोनल की जुझारू पारी से श्रीलंका ने ड्रॉ कराया दूसरा टेस्ट, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
Advertisement
पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित करने के बाद भारत ने मेजबान टीम को उसकी पहली पारी में सिर्फ 290 रन पर समेट दिया, जिसके बाद श्रीलंका फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुआ.
फॉलो-ऑन लागू करने के अपने फैसले पर गिल ने बताया कि मैच के दौरान निणर्य मौके की नजाकत को देखते हुए लिए जाते हैं और बाद में उन पर सवाल नहीं उठाए जा सकते. उन्होंने कहा, "बाद में आप (फॉलो-ऑन के बारे में) सोच सकते हैं, लेकिन इन चीजों पर बात बाद में ही की जा सकती है. आप उस पल में सबसे अच्छा फैसला लेते हैं, और कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं. लेकिन यह एक शानदार मैच था. मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई."
Advertisement
सीरीज में भारत के लिए कई सकारात्मक पहलू
सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप न कर पाने के बावजूद, गिल ने अपनी टीम के लिए कई सकारात्मक पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत-सी सकारात्मक बातें हैं. साथ ही, विपक्षी टीम से भी सीखने को मिला. वे काफी दबाव में थे, और जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह जबरदस्त थी. हमारे लिए काफी सकारात्मक बातें हैं. देवदत्त पड्डिकल ने शानदार प्रदर्शन किया. मानव सुथार ने बहुत अच्छा खेला, और केएल राहुल ने भी उम्दा प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाजों ने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. हमारे लिए बहुत रोमांचक समय है."
लेफ्ट-आर्म स्पिनर सुथार 16 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. कप्तान गिल ने सुथार की काफी तारीफ में कहा, "उनकी हर बात ने मुझे प्रभावित किया. वे कितने निरंतर हैं, कैसे गेंद छोड़ते हैं, और कैसे गेंद उनकी कलाई और उंगलियों से निकलती है. उन्हें गेंदबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगता है. भविष्य में वे हमारे लिए बहुत अहम गेंदबाज साबित होंगे."
Advertisement
WTC फाइनल पर गिल की नजर
यह भी पढ़ें
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने को लेकर कप्तान गिल ने कहा, "हमारे लिए यह जरूरी है कि हम मैदान के अंदर और बाहर अपनी तैयारी, प्रदर्शन और काम करने के तरीके में निरंतर रहें. हम न्यूजीलैंड जा रहे हैं, इसलिए वह हमारे लिए एक अच्छी सीरीज होगी और उसके बाद एक अच्छा घरेलू सीजन होगा. हम भरोसा बनाए रखेंगे और उम्मीद है कि हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बना लेंगे."