Advertisement
लखनऊ में मोहम्मद शमी के दो भाइयों पर FIR दर्ज़, शादी का वादा कर संबंध बनाने और धमकी के आरोप
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनपर एक तलाकशुदा महिला ने शादी का वादा करके संबंध बनाने और उनके भी मोहम्मद हसीब पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.
Advertisement
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. एक तलाकशुदा महिला ने मोहम्मद कैफ के खिलाफ कथित तौर पर शादी का वादा करके संबंध बनाने और मोहम्मद हसीब पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल, लखनऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ट्रॉफी विवाद पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बोले- कोशिश की थी, लेकिन हल नहीं निकला
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के दो भाइयों पर मुकदमा
Advertisement
लखनऊ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 और 69 के तहत क्रिकेटर के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हबीब पर मुकदमा दर्ज किया है.
Advertisement
एफआईआर के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2020 में एक दोस्त के जरिए मोहम्मद कैफ से उसकी मुलाकात हुई थी. परिचय होने के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं. अगस्त 2023 में मोहम्मद कैफ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था.
महिला ने लगाए शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के आरोप
Advertisement
महिला ने कहा कि उसने पहले ही मोहम्मद कैफ को बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. उस समय कैफ ने उससे बोला कि उसे उसके अतीत और बेटे से कोई आपत्ति नहीं है. महिला ने कहा कि शादी का विश्वास दिलाए जाने के वह उनकी बातों पर विश्वास करने लगी थी. इसके बाद कैफ ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब वह शादी के लिए बोलती थी तो कैफ उसके सामने कुरान की कसम खाते थे और उचित समय पर शादी की बात कहते थे.
मोहम्मद कैफ पर नौकरी छुड़वाने के भी आरोप
अपनी शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि कैफ ने उससे आईपीएल 2025 के ऑक्शन के बाद निश्चित रूप से शादी करने के लिए कहा था. महिला ने मोहम्मद कैफ पर नौकरी छुड़वाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि दिसंबर में शादी नहीं करने के बाद उसने शमी के भाई मोहम्मद हसीब से बात की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला था.
Advertisement
महिला ने शिकायत में कहा कि उसके एक पॉडकास्ट के बाद मोहम्मद कैफ ने उससे फिर से शादी का वादा करते हुए उस पॉडकास्ट को रोकने के लिए बोला था और बाद में शारीरिक संबंध भी बनाए थे. एफआईआर के अनुसार, महिला ने कहा कि मोहम्मद हसीब ने उसे एक व्यक्ति बदरुद्दीन के जरिए अमरोहा बुलाया था, जहां उन्होंने उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें
शिकायत के बाद लखनऊ पुलिस ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.