Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दुबई में लगे 'ट्रॉफी चोर' के नारे! विमेंस एशिया कप फाइनल में PCB चीफ मोहसिन नकवी की भारी फजीहत, मैदान छोड़ भागे

विमेंस एशिया कप के फाइनल बाद ट्रॉफी सेरेममनी में भारतीयों ने मोहसिन नकवी को खदेड़ दिया. इस दौरान चोर-चोर ट्रॉफी चोर के नारे और जबरदस्त हूटिंग हुई. इसके बाद पूरा पाकिस्तानी अमला भाग खड़ा हुआ.

Image Source-IANS
Loading Ad...

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को रौंदने के बाद भारत ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी चीफ को बड़ा झटका दिया. भारतीय टीम ने बीती रात नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं स्टेडियम में चोर-चोर, ट्रॉफी चोर के नारे भी लगे. इस दौरान भारतीयों ने नकवी को स्टेडियम से भी खदेड़ दिया, खूब हूटिंग हुई और मौजूदा ACC चीफ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे नकवी को मैदान छोड़कर भागना पड़ा.

विमेंस एशिया कप: भारत मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

आपको बताएं कि विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. पुरस्कार समारोह में मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया और भारतीय टीम समारोह में शामिल नहीं हुई. इससे पहले साल 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. भारतीय टीम को अबतक वह ट्रॉफी नहीं मिली है. 

Loading Ad...

ट्रॉफी सेरेमनी से खदेड़े गए मोहसिन नकवी

Loading Ad...

इस सेरेमनी से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया. सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी.

टीम इंडिया ने किया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार

Loading Ad...

वहीं मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के बारे में सचिव देवजीत सैकिया ने दो टूक कहा कि पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम ने भी मोहसिन से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

उन्होंने कहा, "एशिया कप में ट्रॉफी एक विवादित मुद्दा है. हमारी पुरुष टीम ने एशिया कप जीता था. हालांकि, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए. इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हमें पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहिए. मगर हमारी सरकार की नीति है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हमें हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा. इसी पॉलिसी को फॉलो करते हुए हम मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर टीम के खिलाफ खेल रहे हैं."

जो देश के खिलाफ काम करेगा, उससे नहीं ले सकते ट्रॉफी: देवजीत सैकिया

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, "इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई हर मल्टीनेशनल टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेज रही है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम सारी कंडिशंस मान लेंगे. जिस देश के साथ हमारे रिश्ते पहले से खराब हैं और अप्रैल 2025 से और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं, इसके साथ ही जिस देश के साथ अभी भी हमारा ऑपरेशन चालू है उस देश के मुख्य लीडर में से एक, जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते हैं. डेढ़ साल पहले भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसी को जारी रखते हुए हमारी महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया."

विमेंस एशिया कप: भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

Loading Ad...

रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया. चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप! रिजवान-इमाम NCCIA के सामने हुए पेश, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में बढ़ी मुश्किलें

भारत ने आठवीं बार ट्रॉफी की अपने नाम!

Loading Ad...

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए. क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार वाली कहानी हरमनप्रीत कौर ने दोहराई... महिला टीम ने जीता एशिया कप फाइनल, मोहसिन नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थीं. भारत के अभियान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर मिली रिकॉर्ड जीत भी शामिल थी. वहीं, चामरी अट्टापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल जीत हासिल करते हुए खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई थी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका पर अपना दबदबा और मजबूत किया है. दोनों देशों के बीच अब तक 32 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 भारत ने जीते. 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...