ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद भले ही युद्धविराम का ऐलान कर दिया गया हो, लेकिन अभी भी क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सीजफायर का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखना अब सभी पक्षों की ज़िम्मेदारी है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लाइन’ के तहत ईरान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है. अपने संदेश में उन्होंने कहा, 'यह जीत सिर्फ वर्तमान की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहेगी.
-
दुनिया25 Jun, 202508:05 AMनेतन्याहू ने ईरान पर किया ऐतिहासिक जीत का दावा, जंग में साथ देने के लिए ट्रंप को कहा शुक्रिया
-
दुनिया24 Jun, 202511:45 PM'सीजफायर का उल्लंघन हुआ है, अब हमला नहीं रुकेगा...', तेहरान पर दागीं कई मिसाइलें, ट्रंप की धमकी का नेतन्याहू ने दिया जवाब
ईरान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद इजरायल ने उसके रडार साइट पर बड़ा हमला किया है. दूसरी तरफ इस हमले से नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को धमकी देते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह हमले को रद्द करने में असमर्थ हैं और ऐसा करना आवश्यक है, क्योंकि ईरान युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है.
-
दुनिया23 Jun, 202510:08 PMईरान के विदेश मंत्री ने की पुतिन से मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति ने कहा - हम ईरानी जनता की मदद का प्रयास कर रहे हैं...'
इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई है. इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष विराम में को लेकर चर्चा हुई. पुतिन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की है.
-
न्यूज23 Jun, 202512:16 PMभारत का ऑपरेशन सिंधु दो मोर्चों पर जारी, ईरान से 285 भारतीय दिल्ली पहुंचे, इजरायल से 162 लोग जॉर्डन शिफ्ट किए गए
ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम से एक विशेष अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत एक विशेष विमान ईरान से 285 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा. यह अब तक ईरान से भारत आने वाली आठवीं उड़ान थी. ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत आने वाले लोगों को लेकर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक कुल 1713 भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है.
-
दुनिया23 Jun, 202508:47 AMकभी भारत से पाकिस्तान को बचाने के लिए अमेरिका ने ईरान से मांगी थी मदद, अब उसी पर हमला कर घोंपा खंजर, क्या है 1971 युद्ध का किस्सा?
अमेरिका के डिसक्लासिफाइड स्टेट डिपार्मेंट दस्तावेजों के मुताबिक, साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान को बचाने के लिए ईरान से मदद मांगी थी. उस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भीषण हवाई हमले किए थे. जिसके चलते पाकिस्तान का ईंधन भंडार पूरी तरीके से नष्ट हो चुका था. पाकिस्तान सेना ने उस वक्त अपने आप को अपंग मान लिया था, लेकिन अब उसी अमेरिका ने ईरान पर हमला कर खंजर घोपने का काम किया है. क्या है 1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान ईरान-अमेरिका के बातचीत की कहानी?
-
Advertisement
-
राज्य22 Jun, 202504:30 PMईरान पर हुए अमेरिकी हमलों पर भड़के फारूक अब्दुला, मुस्लिम देशों की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा - आने वाले समय में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे...
ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने निराशा जाहिर की है. एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'आज नहीं खड़े हुए, तो आने वाले वक्त में इसी तरह से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. मुझे इस बात पर निराशा है कि ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरी मुस्लिम दुनिया चुप है. आज ईरान इन हमलों का सामना कर रहा है. अगर अब नहीं जागे, तो कल अमेरिका उनके लिए भी आगे आएगा. अगर आप चुप हैं, तो मान कर चलिए आप अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.'
-
दुनिया22 Jun, 202509:52 AMईरान में नेतृत्व परिवर्तन की आहट, खामेनेई ने तय किए तीन उत्तराधिकारी, बेटे को नहीं दी जगह
इजरायल के बाद अमेरिकी हमलों का दंश झेलने वाले ईरान में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने संभावित उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर ने खामेनेई ने अपने उत्तराधिकार की दौड़ में तीन मौलवियों के नाम को चिन्हित किया है.
-
दुनिया22 Jun, 202508:40 AMईरान के वो 3 परमाणु ठिकाने... जहां अमेरिका के B-2 बॉम्बर्स ने बरसाए बम, सबसे सुरक्षित फोर्डो भी निशाने पर
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. इस संघर्ष में अब अमेरिका ने भी सीधे हस्तक्षेप कर लिया है. अमेरिकी वायुसेना ने अपने अत्याधुनिक B-2 बॉम्बर्स के जरिए ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स भीषण बमबारी की है. अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट्स पर हमला किया है. सबसे बड़ा हमला फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हुआ, जिसे ईरान का सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाना माना जाता है.
-
दुनिया21 Jun, 202510:12 AMईरान का पाकिस्तान को अल्टीमेटम! ट्रंप से नजदीकी भारी पड़ेगी, जंग में दखल दिया तो गंभीर होंगे परिणाम
इजरायल के हमलों और अमेरिका की धमकियों से घिरे ईरान ने अब पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है. भारत स्थित ईरानी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जावेद हुसैनी ने कहा, "यह संघर्ष ईरान और इजरायल के बीच है. किसी तीसरे पक्ष की एंट्री इस युद्ध को और जटिल बना सकती है. उप मिशन प्रमुख के इस बयान को पाकिस्तान के प्रति परोक्ष चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई है.
-
न्यूज21 Jun, 202509:15 AMईरान में भारत का 'ऑपरेशन सिंधु' जारी... 290 भारतीयों का जत्था दिल्ली पहुंचा, लोगों ने कहा सरकार के लिए 'शुक्रिया' शब्द बहुत छोटा
ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु ज़रिए लगातार भारत के लोगों को सुरक्षित निकाल रही है. इस अभियान के तहत शुक्रवार रात 290 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान ईरान से भारत पहुंचा. इन यात्रियों में कई छात्र, कामकाजी लोग और उनके परिजन शामिल थे, जो संघर्ष के बीच लगातार बढ़ते खतरे के कारण तनाव में थे
-
दुनिया20 Jun, 202502:27 PMईरान-इजरायल जंग में हुई तानाशाह किम जोंग उन की एंट्री, कहा- बहुत हो गया अब और चुप नहीं बैठ सकते
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच अब उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की भी एंट्री हो गई है. उत्तर कोरियाई सरकार ने इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अंतरराष्ट्रीय उकसावे की कार्रवाई बताया है.
-
दुनिया20 Jun, 202501:10 PM'हमारे न्यूक्लियर मैटेरियल पूरी तरह सुरक्षित...', पूर्व ईरानी कमांडर का दावा- हमें पहले ही पता था जंग होगी; इजरायल-अमेरिका की बढ़ी टेंशन
इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसेन रज़ाई का एक अहम बयान सामने आया है, जो न सिर्फ इजरायल बल्कि अमेरिका के लिए भी चिंता का कारण बन सकता है. रज़ाई ने दावा किया कि इजरायल भले ही ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा कर रहा हो, लेकिन ईरान की परमाणु सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है.
-
दुनिया20 Jun, 202510:54 AM'हम तैयारी कर ही रहे थे कि भारत ने पहले हमला कर हमें चौंका दिया...', पाकिस्तान के डिप्टी पीएम डार का बड़ा कबूलनामा
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत की एयर स्ट्राइक में रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और पंजाब प्रांत के शोरकोट एयरबेस को बड़ा नुकसान हुआ है. डार ने कहा, “हम जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन भारत ने हमसे पहले हमला कर हमें चौंका दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारे दो प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया गया और वहां भारी नुकसान हुआ है.”