शशि थरूर ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और मंत्रियों को हटाने संबंधित प्रस्तावित बिल का समर्थन किया है. वहीं उनकी पार्टी कांग्रेस इस बिल का विरोध जता रही है. उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि 'अगर आप 30 दिन जेल में बिताए, तो क्या मंत्री बन सकते हैं? यह सामान्य ज्ञान की बात है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता.' उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे लगता है समिति के भीतर चर्चा होना हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा है, तो चलिए इस पर चर्चा करते हैं.'
-
न्यूज20 Aug, 202505:30 PMशशि थरूर ने फिर से मोदी सरकार पर लुटाया प्यार... संसद में अमित शाह के नए विधेयक का किया समर्थन, कांग्रेस को दिया बड़ा झटका
-
विधानसभा चुनाव20 Aug, 202509:44 AM'राजेश वर्मा की मौत मेरे हाथों होगी...', चिराग के सांसद को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भागलपुर एसएसपी के मोबाइल पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की हत्या की धमकी देने वाले आरोपी कुंदन को साइबर थाना पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है. 11 अगस्त की रात आए मैसेज में लिखा था कि “इलेक्शन 2025 से पहले राजेश वर्मा की मौत होगी.” जांच में पता चला कि कुंदन ने अपने साले के नाम से निकाले गए सिम का इस्तेमाल किया. आरोपी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था और उसने तकनीक का सहारा लेकर धमकी दी थी.
-
न्यूज18 Aug, 202506:43 PMविपक्ष भी उतारने जा रहा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? तमिलनाडु के इस दिग्गज सांसद के नाम पर लग सकती है मुहर, जानें कौन हैं?
NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब विपक्षी दल INDIA अलायंस भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. 18 अगस्त को देर शाम एक बैठक के जरिए तमिलनाडु के इस दिग्गज सांसद के नाम पर मुहर लग सकती है.
-
न्यूज18 Aug, 202501:31 PMलोकसभा में विपक्षी सांसदों ने ऐसा क्या किया कि स्पीकर ओम बिरला को देनी पड़ी चेतावनी, कहा- सदस्यों को ये प्रिविलेज नहीं...
स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा, आपको जनता ने सरकारी संपत्ति को तोड़ने के लिए नहीं भेजा है. मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं और चेतावनी दे रहा हूं कि किसी भी सदस्य को यह विशेषाधिकार नहीं है कि वो सरकारी संपत्ति को तोड़ने की कोशिश करे.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़15 Aug, 202505:21 PMअजब मुरैना के गजब सांसद निकले शिवमंगल सिंह तोमर! स्वतंत्रता दिवस की जगह लोगों को दे दी गणतंत्र दिवस की बधाई, वायरल हो गया वीडियो
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BJP की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने संबोधन के दौरान बार-बार 15 अगस्त को ‘गणतंत्र दिवस’ कह दिया. उनकी इस गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-
Advertisement
-
न्यूज14 Aug, 202501:06 AM'वीर सावरकर पर दिए बयान पर राहुल गांधी की जान को खतरा...', कांग्रेस सांसद के वकील ने किया बड़ा दावा, 10 सितंबर को अगली सुनवाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की अदालत में आवेदन देकर अपनी जान को लेकर गंभीर चिंता जताई है. आवेदन में राहुल गांधी ने कहा है कि 'उन्होंने अब तक हाल के दिनों में जो भी राजनीतिक मुद्दे उठाए हैं. उनमें सावरकर पर की गई टिप्पणी से उनकी सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है.'
-
न्यूज13 Aug, 202506:29 PMबीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का सनसनीखेज दावा, 'भारतीय नागरिक बनने से पहले सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में था'
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनका नाम उनके भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल था. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इटली में जन्मीं सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में जुड़ गया था, जबकि वह 1983 में भारतीय नागरिक बनी थीं.
-
न्यूज12 Aug, 202511:22 PMसंभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान के अवैध निर्माण पर गरजेगा बुलडोजर, 1 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका गया, जानें क्या है पूरा मामला
संभल के सपा सांसद के मकान के अवैध निर्माण हिस्से को गिराने का आदेश दिया गया है. यह फैसला SDM कोर्ट की तरफ से आया है. इसके लिए सांसद जियाउर्रहमान उर्फ बर्क को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है.
-
न्यूज12 Aug, 202508:57 PM'MINTA DEVI' के नाम पर विपक्षी सांसदों का हंगामा, जानिए कौन हैं ये 124 साल की 'फर्स्ट टाइम वोटर'
वपक्षी सांसदों के टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में लिखा ‘MINTA DEVI’ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते 124 साल की एक महिला का नाम पहली बार मतदाता सूची में जोड़ा गया है.
-
न्यूज12 Aug, 202505:30 PMतीसरे बच्चे पर गाय और 50 हजार की घोषणा करने वाले TDP सांसद की PM मोदी ने जमकर की तारीफ, जानिए कौन हैं अलप्पानायडू कलिसेट्टी
विजयनगरम से टीडीपी सांसद अप्पलानायडू कलिसेट्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर सराहना की. ये वही सांसद है जो अपनी एक घोषणा से चर्चाओं में आए थे. दरअसल उन्होंने मार्च 2025 में उन्होंने ऐलान किया था कि तीसरा बच्चा पैदा होने पर वह महिलाओं को अपनी सैलरी से गिफ्ट देंगे. उन्होंने कहा था कि अगर तीसरा बेटा पैदा होता है तो गाय और तीसरी बेटी पर 50 हजार रुपये का इनाम मां को दिया जाएगा.
-
न्यूज12 Aug, 202505:05 PM'शर्मनाक! आप गलत बयानी कर रहे हैं....', इजरायल ने प्रियंका गांधी के गाजा वाले पोस्ट पर दिया जवाब, कांग्रेस सांसद ने बताया था नरसंहार
गाज़ा में इज़रायल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक हज़ारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं. इज़रायल की सेना ने पूरे गाज़ा पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई है, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर विवाद बढ़ रहा है. इसी बीच, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इज़रायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं.
-
राज्य12 Aug, 202512:50 PMझारखंड के नेमरा में दिग्गजों का जमावड़ा, दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
दिशोम गुरू शिबू सोरेन के देहांत के बाद सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव पर दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकत की. इसके साथ ही कई झारखंड के नेताओं ने भी सीएम हेमंत से मुलाकात की.
-
राज्य11 Aug, 202508:18 PMविश्व आदिवासी दिवस पर चित्तौड़गढ़ में हुआ महारैली का आयोजन, बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने उठाई भील प्रदेश की मांग
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित एक सम्मेलन में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने भील प्रदेश की पुरानी मांग को फिर से उठाया और कहा कि यदि यह मांग पूरी हो जाती तो आदिवासी समाज की सामाजिक-आर्थिक स्थिति आज कहीं बेहतर होती. राजकुमार रोत ने कहा कि देश में करीब 14-15 करोड़ आदिवासी आबादी है, जो प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती है. इसके बावजूद, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं तक नहीं दीं.