राज्य
17 Jul, 2026
06:47 PM
‘बिजनौर नहीं, पिछली सरकारों की सोच थी अशुभ’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध, दंगा, कर्फ्यू और माफिया से मुक्त बनाने का काम किया है। पहले की सरकारें अपराधियों पर नियंत्रण करने में असफल रहती थीं और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाना उनकी मजबूरी बन जाता था। आज कांवड़ यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ संपन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और किसान पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"