न्यूज
28 Aug, 2026
03:24 PM
PM मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, बच्ची के सवाल पर बोले-आप लोगों से मिलने का सपना था
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है."