मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना के कारणों की त्वरित जांच की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. धामी ने जोर देकर कहा कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए ताकि तीर्थ यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं पर निर्भर लोगों का भरोसा बना रहे.
-
राज्य15 Jun, 202512:49 PMKedarnath Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए CM पुष्कर धामी का सख्त एक्शन, SOP लागू करने के निर्देश
-
राज्य15 Jun, 202512:22 PMMP के बालाघाट में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
नक्सलियों के खिलाफ पूरी कार्रवाई पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में हुई. यहां पर हॉकफोर्स, जिला बल एवं सीआरपीएफ ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं. हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है. इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी शामिल हैं.
-
मनोरंजन15 Jun, 202512:11 PMस्पिरिट विवाद: दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की बहस के बीच बोलीं काजोल, कहा- ‘मैंने कभी 20 या 30 घंटे काम नहीं किया’
दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद से ही 8 घंटे की शिफ्ट पर खूब चर्चा हो रही है. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़15 Jun, 202512:05 PMफ्लाइट की ‘संकटमोचन’ सीटें होगी महंगी, प्लेन क्रैश में यात्रियों की बचने वाली जान से है कनेक्शन, जानें कैसे
अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति की जान बचने के बाद उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट ने इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है कि व्यक्ति की जान उसके सीट की वजह से बच गई. कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब इस सीट की कीमत और भी बढ़ जाएगी और ये सबसे महंगी सीट बन जाएगी…
-
दुनिया15 Jun, 202509:53 AMपहले कमरे में बंद कर जिंदा जलाया, फिर गोलियों से भूना...नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने किया कत्लेआम, 100 की दर्दनाक मौत
नाइजीरिया के येलेवाटा गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चले भीषण हमले में कम से कम 100 लोगों की जान चली गई है. एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि अब भी कई लोग लापता हैं. दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पा रही है. कई परिवारों को उनके ही कमरों में बंद कर ज़िंदा जला दिया गया.
-
Advertisement
-
राज्य15 Jun, 202508:35 AMकेदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, 7 लोगों की मौत की आशंका
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र के पास क्रैश हो गया. यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.
-
धर्म ज्ञान15 Jun, 202508:04 AMईरान-इजरायल युद्ध के बीच स्वामी यो की रक्तरंजित वाली भविष्यवाणी
इजरायल-ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध में क़यामत की रात क्या पूरी दुनिया को 25 दिनों के अंदर निगल जाएगी, इसी को लेकर 10 महीने पुरानी स्वामी यो की भविष्यवाणी जीवित हो चुकी है. 10 महीने पहले कहीं उनकी एक-एक बात आज सत्यता की कसौटी पर नज़र आने लगी है. समय रहते अगर इज़रायल-ईरान को रोका नहीं गया, तो क्या 25 अगस्त बनेगी विश्व युद्ध की अंतिम तारीख़ ?
-
धर्म ज्ञान15 Jun, 202507:54 AMसीजफायर के बीच क्या कश्मीर में उतरेगी दशनाम साधुओं की विशालकाय फौज ?
एक बार फिर सरकार मुक्त मठ-मंदिरों के लिए आवाज़ गूंजी है. एक बार फिर सनातन संस्कृति के विकास के लिए आवाज़ गूंजी है. एक बार फिर हिंदू पर्यटकों की वापसी के लिए आवाज़ गूंजी है. सीजफायर के बीच आचार्य महामंडलेश्वर का मिशन कश्मीर क्या कहता है, जिसके सारथी ख़ुद देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देखिये इस पर हमारी आज की ये स्पेशल रिपोर्ट.
-
राज्य15 Jun, 202507:50 AMबिहार चुनाव से पहले 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के एसएसपी बने कार्तिकेय शर्मा, देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल किया है. गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के आधार पर 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें पटना एसएसपी अवकाश कुमार (2012) बैच को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कमांडेंट बनाया गया है. अवकाश कुमार की जगह पूर्णिया जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा साल (2014) बैच को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा शहर में 3 नए सिटी एसपी की भी नियुक्ति हुई है.
-
मनोरंजन15 Jun, 202503:44 AMअहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रीम शेख की मुस्कान बनी विवाद की वजह, अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
अहमदाबाद विमान हादसे पर टीवी एक्ट्रेस रीम शेख की प्रतिक्रिया से मचा बवाल. 297 लोगों की मौत के इस दर्दनाक हादसे पर रीम के मुस्कुराते रिएक्शन का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसे असंवेदनशील बताया. जानिए क्या है पूरा मामला और लोग क्यों हो रहे हैं नाराज.
-
दुनिया14 Jun, 202511:45 PMअमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली, महिला सांसद और पति की मौत, दूसरे सांसद और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती
अमेरिका के मिनेसोटा में स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हाॅर्टमैन पर उनके आवास पर पुलिस की वेशभूषा में आए हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग की है. इस हमले में मेलिसा हाॅर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है. बल्कि जॉन हॉफमैन घायल हैं.
-
न्यूज14 Jun, 202510:40 PMकनाडा, साइप्रस के अलावा क्रोएशिया भी जाएंगे PM मोदी, इन 2 देशों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा; ये है शेड्यूल
पीएम मोदी 15 से 19 जून के बीच 3 अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे. इनमें कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया का दौरा शामिल है. क्रोएशिया और साइप्रस में किसी भी भारतीय पीएम का पहला विदेशी दौरा होगा. तीनों ही दौरों पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
-
न्यूज14 Jun, 202507:04 PM1.39 पर ATC को मिली MayDay कॉल और फिर...एअर इंडिया विमान हादसे पर सरकार की PC, मंत्री ने क्या बताया?
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एक PC हुई जिसमें घटना को लेकर तमाम तरह के सवालों को एड्रेस किया गया. इसमें कहा गया है कि 'विमान के क्रैश होने से पहले ATC को विमान के पायलट ने दोपहर 1.39 पर Mayday कॉल दी थी. इसके बाद भी संपर्क साधने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इस दौरान कोई जवाब नहीं मिला और विमान मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.'