IPL में छोटी सी उम्र में ही अपनी बैटिंग से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन के उद्घाटन के लिए खास तौर पर बुलाया गया था. इस दौरान वैभव ने वहां खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट और कबड्डी खेलने का मजा लिया.
-
खेल30 Aug, 202503:19 PMवैभव सूर्यवंशी ने IPL के बाद अब PKL में बिखेरा जलवा, जड़े 3 छक्के फिर तीन खिलाड़ियों ने दबोचा, VIDEO
-
खेल30 Aug, 202503:19 PMआईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया
IPL 2026 से पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने IPL 2025 से पहले राजस्थान टीम को बतौर हेड कोच जॉइन किया था.
-
न्यूज30 Aug, 202502:29 PMजगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए किया अप्लाई, राजस्थान विधानसभा से मिली मंजूरी तो खाते में आएंगे इतने रूपये
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए आवेदन किया है. धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए अर्जी दी है. उन्होंने 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से विधायक के रूप में कार्य किया था. विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर कार्यवाही शुरू कर दी है.
-
न्यूज30 Aug, 202502:14 PMआंदोलन के नाम पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति... CM फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- कुछ दल मराठाओं के कंधे पर बंदूक रख रहे हैं
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कुछ दल मनोज जरांगे-पाटिल के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे. वहीं उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए पूछा कि आखिर वो कौन है जो मराठा समाज को राजनीति का हथियार बना रहा है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़30 Aug, 202501:56 PM'थप्पड़ क्यों नहीं मारा, मुझे मजा आएगा...?' एक्ट्रेस अंजलि राघव ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO वायरल
जलि ने बताया कि पवन सिंह के साथ गाने की शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक था, इसलिए जब उन्हें लखनऊ इवेंट का न्योता मिला तो उन्होंने हां कर दी. उन्होंने बताया कि स्टेज पर जब वह पब्लिक से बात कर रही थीं, तब पवन सिंह ने कहा कि उनकी कमर पर कुछ लगा हुआ है. उस वक्त अंजलि को लगा कि शायद साड़ी या ब्लाउज का टैग दिख रहा होगा, क्योंकि कुछ देर पहले ही उन्हें पता चला था कि साड़ी में टैग लगा हुआ था. इसी सोच में उन्होंने हंसते हुए उस बात को टाल दिया.
-
Advertisement
-
मनोरंजन30 Aug, 202501:43 PMअल्लू अर्जुन की दादी का हुआ निधन, शूटिंग बीच में छोड़ हैदराबाद लौटे पुष्पा एक्टर
अल्लू अर्जुन की दादी का निधन शनिवार की सुबह उनके हैदराबाद स्थित घर पर हुआ था. अल्लू कनकरत्नम उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थी और इस वजह से 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.
-
न्यूज30 Aug, 202511:46 AMपीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला रिजवी निकला ओवैसी का फैन, NRC पर कर चुका है आंदोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मोहम्मद रिजवी असदुद्दीन ओवैसी का समर्थक निकला है. दरभंगा से गिरफ्तार रिजवी पंक्चर बनाने का काम करता है. वह ड्राइवर भी है. रिजवी को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के कार्यक्रमों में जाते देखा गया है. इससे पहले वह एनआरसी के खिलाफ आंदोलन भी कर चुका है.
-
न्यूज30 Aug, 202510:57 AMजापान की बुलेट ट्रेन में सवार हुए पीएम मोदी, अब भारत में बदलेगा ट्रेन सफर का अंदाज, जानिए E10 बुलेट ट्रेन की खासियत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भारत के रेलवे सिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है. इससे ना सिर्फ सफर तेज़ और आसान होगा, बल्कि तकनीक के मामले में भारत एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा. अगर यह योजना सफल होती है, तो आने वाले सालों में भारत में एक नया ट्रांसपोर्टेशन रिवॉल्यूशन देखने को मिलेगा.
-
दुनिया30 Aug, 202510:49 AMसदाबहार दोस्त जापान की बड़ी सौगात... भारत में करेगा 6 लाख करोड़ का निवेश, AI-सेमीकंडक्टर जैसे 4 सेक्टर्स में भी समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत और जापान के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. दोनों देशों ने अगले 10 सालों में 6 लाख करोड़ रुपए के निवेश का रोडमैप तैयार किया है. पीएम मोदी और जापानी पीएम शिगेरू इशिबा की शिखर वार्ता के बाद यह घोषणा हुई. खनिज, रक्षा और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा. मोदी ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए स्वर्णिम अध्याय साबित होगी.
-
मनोरंजन30 Aug, 202509:20 AMVIDEO: गणेश चतुर्थी पर दिखा सोनाक्षी-जहीर इक़बाल का ‘सनातनी रूप’, संग की बप्पा की आरती, भड़क गए धर्म के ठेकेदार
गणेश चतुर्थी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ गणपति की आरती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन धर्म के ठेरेदारों को ये रास नहीं आया है.
-
विधानसभा चुनाव30 Aug, 202509:04 AMतेजस्वी की मेहनत या नीतीश का अनुभव... अगर अभी हों चुनाव तो बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में आया चौंकाने वाला नतीजा
बिहार चुनाव से पहले राज्य सियासी हलचल तेज है. इस बीच टाइम्स नाऊ नवभारत-जेवीसी के चुनावी सर्वे में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे के अनुसार एनडीए को 136 सीटें, महागठबंधन को 75 और अन्य को छह सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 64, जेडीयू को 29 और सहयोगी दलों को छह सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, 26 सीटों पर कांटे का मुकाबला रहने की संभावना जताई गई है.
-
दुनिया29 Aug, 202510:00 PM'तुम्हारे पास आईना है...?' ट्रंप के सलाहकार ने दिखाई हिंदू विरोधी सोच, शेयर की PM मोदी की भगवा वस्त्र वाली तस्वीर, लोगों ने की डिजिटल धुलाई
ऐसा लगता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो भारत, पीएम मोदी और सनातन धर्म से अपनी व्यक्तिगत खुन्नस निकाल रहे हैं, इसलिए वो ट्रंप को भी वैसी ही सलाह दे रहे हैं. उन्होंने पीएम मोदी की भगवा वाली एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे ये जगजाहिर हो गया है. हालांकि भारत के लोगों ने नेवारो की जमकर धुलाई कर दी है.
-
न्यूज29 Aug, 202507:19 PM'जो भी डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करेगा, उसे खुद करना पड़ेगा पलायन ', संभल हिंसा की रिपोर्ट पर आया CM योगी का बयान, सपा को भी घेरा
संभल में बीते महीनों में हुई हिंसा की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने डेमोग्राफी में बदलाव पर कहा कि जो भी इसे बदलने की कोशिश करेगा उसे खुद पलायन करना पड़ेगा.