विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि व्यापार पर समझ या सहमति बननी जरूरी है क्योंकि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट है, लेकिन दोनों देशों के बीच मतभेदों को आनुपातिक रूप से देखा जाना चाहिए क्योंकि द्विपक्षीय संबंध सामान्य रूप से जारी हैं. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि भारत के लिए कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बातचीत संभव नहीं है, बात नहीं हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि भारत भी चाहता है कि ट्रेड डील हो लेकिन उसकी भी अपनी सीमा है, लक्ष्मण रेखा है, जिससे कोई समझौता नहीं हो सकता है.
-
न्यूज05 Oct, 202509:09 PM'लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने देगा भारत...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर विदेश मंत्री जयशंकर ने रख दी शर्त
-
क्राइम05 Oct, 202506:19 PMमां, भाई, बहन...पूरे परिवार के सहारे शिवानी चलाती थी ब्लैकमेलिंग का गैंग, हुआ भंडाफोड़...9 लोग गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी और 40 लाख की वसूली करने की कोशिश करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
-
न्यूज05 Oct, 202504:35 PMPAK को फाइटर जेट बेच रहा रूस? कांग्रेस का प्रो-पाकिस्तानी वेबसाइट के हवाले से दावा! BJP ने किया जबरदस्त पलटवार
रूस-पाकिस्तान JF-17 इंजन विवाद ने भारत में राजनीतिक बहस तेज कर दी है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे कूटनीतिक असफलता बताया, जबकि बीजेपी ने इसे झूठ और अफवाह करार दिया. अमित मालवीय ने कहा कि रूस ने इंजन सप्लाई के दावों को पूरी तरह नकारा है और बार-बार अफवाह फैलाना सूचना युद्ध का हिस्सा है.
-
न्यूज05 Oct, 202502:58 PMटला विमान हादसा! अहमदाबाद की तरह Air India फ्लाइट में हवा में ही एक्टिव हुआ इमरजेंसी टरबाइन, हुई आपात लैंडिग
एयर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 को अचानक ब्रिटेन में ग्राउंड करना पड़ा. दरअसल आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (RAT) लैंडिंग से ठीक पहले अपने आप सक्रिय हो गई जिसके कारण ये बड़ा फैसला लिया गया.
-
लाइफस्टाइल05 Oct, 202502:57 PMसेरेब्रल पाल्सी के बढ़ते मामले, WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, हजार में से तीन बच्चे हो रहे हैं शिकार
सेरेब्रल पाल्सी दुनिया भर में बच्चों में पाई जाने वाली सबसे आम शारीरिक विकलांगता है. भारत में भी इसका प्रसार चिंताजनक है. अनुमान है कि हर एक हजार जन्मों में करीब तीन बच्चे सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित होते हैं. इसके बावजूद, इस बीमारी को लेकर समाज में जागरूकता की कमी है. पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें...
-
Advertisement
-
न्यूज05 Oct, 202501:22 PMमूसलाधार बारिश… भूसखलन… और देखते ही देखते गई 6 लोगों की जान, दार्जिलिंग में आसमानी आफत से बिगड़े हालात
पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. दार्जिलिंग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. जिसमें छह लोगों की जान चली गई. बता दें कि कालिम्पोंग जिले में भी भारी बारिश की वजह से हालात गंभीर है.
-
यूटीलिटी05 Oct, 202512:59 PMबच्चों के लिए UIDAI का खास उपहार : आधार अपडेट फीस एक साल के लिए जीरो, 6 करोड़ को होगा सीधा फायदा!
UIDAI ने दिवाली से पहले 5 और 15-17 साल के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1, MBU-2) की फीस एक साल के लिए माफ कर दी. 1 अक्टूबर 2025 से लागू इस फैसले से 6 करोड़ बच्चों को फायदा होगा. अपडेट न होने से आधार निष्क्रिय हो सकता है.
-
न्यूज05 Oct, 202512:17 PMछत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई उड़ान... 12 महीने में बनकर तैयार हुई पहली सुरंग, CM विष्णु ने जताया नितिन गडकरी का आभार
छत्तीसगढ़ को पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग मिली है, जिसे NHAI ने सिर्फ 12 महीनों में पूरा किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.
-
यूटीलिटी05 Oct, 202510:37 AMFASTag नहीं होने पर अब नहीं देना होगा डबल टोल टैक्स, UPI से पेमेंट करने पर मिलेगी छूट, जानें नया नियम
बिना FASTag वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब टोल पर नहीं लगेगा डबल चार्ज… लेकिन ये राहत हर किसी को नहीं मिलेगी, जानिए कौन होंगे इसके हकदार…
-
न्यूज05 Oct, 202509:47 AMकफ सिरप मामले में पहली गिरफ्तारी...प्रिसक्राइब करने वाला डॉक्टर प्रवीण सोनी अरेस्ट, कंपनी पर भी केस दर्ज
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने कड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पाया गया कि सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकोल 48.6% था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया और राज्य स्तर पर जांच टीम गठित की.
-
धर्म ज्ञान05 Oct, 202506:00 AMआज का राशिफल: तुला राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता! वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा पार्टनर का साथ, डॉ मयंक शर्मा से जानें आपका दिन
आज का राशिफल बारह राशियों के लिए अलग-अलग शुभ और चुनौतीपूर्ण संकेत लेकर आया है. कहीं आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति होगी तो कहीं पारिवारिक और पर्सनल जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और निवेश में सावधानी बरतनी होगी तो कहीं धार्मिक आस्था और सकारात्मक प्रयास दिन को और बेहतर बना सकते हैं.
-
न्यूज04 Oct, 202510:00 PMबरेली हिंसा पर विपक्ष को घेरा, अजय राय और सपा पर बरसे भाजपा सांसद दिनेश शर्मा
बरेली में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया. यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल को कानून-व्यवस्था का हवाला देकर बरेली जाने से रोका गया. शर्मा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष की ऐसी हरकतें राज्य की शांति भंग करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए.
-
न्यूज04 Oct, 202508:30 PMबंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को 5 अक्टूबर को विरोध रैली की सशर्त अनुमति दी
न्यायमूर्ति चौधरी ने कहा कि चूंकि इतने सारे लोगों की बिजली के झटके से हुई मौतें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इसलिए रैली की अनुमति दी जाएगी.अवकाश पीठ ने विरोध रैली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच तय किया, क्योंकि उसी शाम एक कार्निवल भी होगा और वह भी विरोध रैली स्थल के पास.