Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

World Youth Festival 2026: युवाओं का वैश्विक महाकुंभ

World Youth Festival-यानी कि युवाओं की ऊर्जा, विचारों की विविधता और संस्कृतियों का संगम. रूस द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव दुनिया भर के युवाओं को एक मंच पर लाता है, जहाँ भविष्य की दुनिया की रूपरेखा तैयार की जाती है.

Image Source: NMF News INPUT
Loading Ad...

World Youth Festival के लिए भारत में National Preparatory Committee (NPC) के द्वारा कई युवाओं का चयन हुआ. इस बार रिकॉर्ड तोड़ 191 देशों से 1,13,000 से ज्यादा आवेदन WYF के लिए  आए थे. भारत की तरफ़ से प्रसिद्ध लाइफस्टाइल और ट्रैवल ब्लॉगर Bhukkad Yatri, Aarzoo Dahiya, Jatin Pratap जो अपनी यात्राओं के जरिए दुनिया को भारतीय नज़रिए से दिखाते हैं, इस बार इस वैश्विक महाकुंभ की कवरेज के लिए यहाँ पहुँचे. NPC के Chairman Varun Kashyap, Secretary Udai Sood ने इस आयोजन में जाने वाले Delegation के मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो के साथ दिल्ली में एक सभा का आयोजन भी किया.

WYF 2026 क्या है?

11 से 17 सितंबर तक, येकातेरिनबर्ग (Yekaterinburg) शहर इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ (IFY-2026) की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 191 देशों के 35 वर्ष से कम उम्र के 10,000 युवा लीडर्स एक साथ आ रहे हैं - 5,000 रूसी नागरिक और 5,000 विदेशी प्रतिभागी. यह शहर यूरोप और एशिया की सीमा पर बसा है, जिसे रूस का सांस्कृतिक और युवा हब माना जाता है. इस बार इसे और भी ज्यादा इंटरैक्टिव और यूथ-सेंट्रिक बनाने की कोशिश की गई.

Loading Ad...

इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ का उद्देश्य क्या है?

Loading Ad...

ग्लोबल डायलॉग: दुनिया के युवाओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना.
सांस्कृतिक आदान-प्रदान: हर देश की संस्कृति, संगीत और परम्परा को साझा करना.
भविष्य का निर्माण: जलवायु परिवर्तन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और शांति जैसे वैश्विक मुद्दों पर युवाओं के समाधान सुनना.
नेटवर्किंग: भविष्य के लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स और चेंजमेकर्स का नेटवर्क बनाना.

Loading Ad...

भारत के लिए क्यों है खास?

भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. ऐसे मंच पर भारतीय युवाओं की भागीदारी यह दिखाती है कि भारत न केवल जनसंख्या में, बल्कि विचारों में भी विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. इस फेस्टिवल में भारत के प्रतिनिधियों ने योग, आयुर्वेद, डिजिटल इंडिया और वसुधैव कुटुम्बकम् के विचार को दुनिया के सामने रखा.

Bhukkad Yatri जैसे भारतीय क्रिएटर्स की मौजूदगी दिखाती है कि भारतीय युवा ग्लोबल स्टोरीटेलर बन रहे हैं. हमसे बातचीत में Bhukkad Yatri ने बताया कि — इस Festival में आकर उन्होंने जाना कि  "सफर सिर्फ जगहों का नहीं, कहानियों का भी होता है और यह सफर सिर्फ रूस का नहीं, पूरी दुनिया के युवाओं का है."

Loading Ad...

WYF 2026 में क्या-क्या हुआ ?

पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप: दुनिया के बड़े लीडर्स और एक्सपर्ट्स के साथ सीधा संवाद.
कल्चरल नाइट्स: हर देश ने अपने पारम्परिक नृत्य, गीत और व्यंजनों का प्रदर्शन किया.
सिटी टूर और एक्सपो: रूस की संस्कृति और टेक्नोलॉजी को करीब से जानने का मौका.
फ्रेंडशिप और यूनिटी: विश्व भर से आए युवाओं के बीच दोस्ती की भावना देखने को मिली.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

World Youth Festival 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जहाँ दुनिया का भविष्य लिखने वाले युवा एक साथ देखने को मिले. यह फेस्टिवल हमें याद दिलाता है कि सीमाएँ देशों की होती हैं, सपनों की नहीं. अगर आप भी एक युवा हैं जो दुनिया को बदलने का सपना देखते हैं, तो WYF आपके लिए ही है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...