Advertisement
बनारस स्टेशन से रवाना होगी प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी
दीपावली पर 31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे.
Advertisement
दीपावली पर पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बनारस रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा. 31 अक्टूबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
केंद्रीय रेल मंत्री और CM योगी करेंगे शुभारंभ
बनारस रेलवे स्टेशन पर अपराह्न लगभग 3:30 बजे शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों को रवाना किया जाएगा. उत्तर प्रदेश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी. नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस पहल से पूर्वांचल और प्रदेश के अन्य रेल यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर रेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों के संचालन से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी.