Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘सरकार सपा की थी, राज माफियाओं का था’, केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश को घेरा, अवधी में की CM योगी की तारीफ

डबल इंजन सरकार में गोंडा को 520 करोड़ से ज्यादा लागत की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है. इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से CM योगी की तारीफ की.

Image Source- X/Yogi Adityanath
Loading Ad...

गोंडा के मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों में 520 करोड़ से ज्यादा लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार जताया. उन्होंने अपने विशेष अंदाज में कहा, 'का हाल चाल हौ भाई सबके, मजा मा है सब जने?'

ठेठ अवधी में उनकी इस बात को सुनकर जनता उत्साहित हो गई. इसके बाद उन्होंने 2014 से पहले और 2017 के बाद के हालात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की विकास परियोजनाओं को गिनाया. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया.

‘पहले लोग बिजली-सड़क के लिए तरसते थे’

Loading Ad...

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम कहत रहन, टाइम कम है, थोड़ा तेज-तेज जल्दी बोल दैबे, लेकिन दिमाग मा तनिक बैठाय लियो भाई कहा कि 2014 के पहले जौन जमाना रहा. ऊ आप लोग हम लोग देखन है और 2014 औ 2017 के बाद के जमाना हम लोग देखन है. हमका एक एक चीज गिनावै के जरूरत नाई है. पहले का जमाना याद रखे के जरूरत हा. तब लोग बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसत रहे. घर की महिलाएं असुरक्षा के चलते बाहर निकलने से कतराती थीं.’

Loading Ad...

कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सपा सरकार में वसूली होती थी तो बसपा मुखिया के जन्मदिन पर भी वसूली की चर्चा रहती थी. उन्हें 18 साल के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नौजवान भाइयों से कहा चाहित है कि आप लोगन के आगे जमाना है. आप लोगन का भविष्य है,  आप लोग ऊ कष्ट दाई समय नाई देखा गए है, जब यहां सरकार के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं होता था और कानून के नाम पर माफिया का राज के अलावा कुछ नहीं होता था. आज हमारी माताएं बहनें, हमारे समूह सखी लोग यहां बैठी हैं , जिनके लिए सरकार ने अपनी आमदनी कमाने का जरिया खोल दिया है। आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता बनाया है. आज आप लोग याद कीन जाए, का हम सब जने अपने घर से घर के महिलाओं का बाहर जाए देत रहन. डर लगता था कि नहीं लगता था, का होइ जाई इनके साथे, आज ऊ सब चीज खत्म है. 

‘सरकार सपा की थी राज माफियाओं का रहा’

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि आज हम वहौ टाइम याद दिवावा चाहित हन. आज जिस सड़क से हम लोग मनकापुर गौरा चौकी या दरजीकुआ से बभनान तक जाइत हन. कितने साल से वही सड़क के गढ़हा पर आप लोग चले होय. कोई सुनने वाला नहीं था, काहे की सरकार केकर रही, सरकार सपा की थी. राज माफिया के रहा. सरकार बसपा की होती थी, हमारे प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुखों से पैसा वसूला जाता था कि बहन जी का जन्मदिन है. बहन जी का हीरा का मोटा-मोटा गहना पहने का है, याद है कि नाई, कहा कि याद रखे के चही आप लोगन का, कहा कि जिस तरह हम लोग बिजली के लिए तरसते थे. हफ्ते में चार घंटे रात मा और दूसरा हफ्ते में चार घंटा दिन मा बिजली आवत रही. कब आवै ऊ पता नाई रहा, ऊका याद रखे के चही. आज हम देखित है कि जब हमरे घर के बिटियन का ब्याह होत है तो एसी जाता है, वाशिंग मशीन जाती है, मसाला पीसे वाला जात है और ई सब कैसै चलत है. आज गांव-गांव में पंखे के सुख में हमारा किसान भाई सोता है. आज डीजल का लाइन नाई लागत है. बिजली के सुख से पंप चलाए देत है, रात भर खेत भरा करत है, कहा कि पहले हमारे गांव के लोग राशन के लिए रोते थे, मिलता नहीं था. आज अंगूठा हमारा किसान भाई मशीन में अंगूठा लगाते हैं, तुरंत जितना राशन मिलना है, मिल जाता है और वो भी फ्री मा है बदलाव की नहीं. 

यह भी पढ़ें- किसी के सिर पर पक्की छत, किसी को स्वरोजगार का सहारा...,CM योगी ने लाभार्थियों को दिया योजनाओं का तोहफा

यह भी पढ़ें

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हम महाराज जी का धन्यवाद दीन चाहित है कि जितने बार वह गोंडा की धरती पे आए हैं, अन्य किसी मुख्यमंत्री ने घूमकर इधर देखा भी नहीं. अनगिनत बार महाराज जी आए हैं, कहा कि आज मुख्यमंत्री की देन है कि हमारे यहां मेडिकल कॉलेज है, पुल हैं, बड़े बिजलीघर हैं, सब सुलभ है. कहा कि मुख्यमंत्री गोंडा की जनता को अपने घर का समझते हैं. कहा कि यह छपिया की धरती है. गोंडा क्रांतिकारियों का जिला है. यहां महाराजा देवी बख्श सिंह से लेकर कई पुरखों का गांव है. महाराज जी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है. सब योगी सरकार में मिल रहा है. उन्होंने अन्य कई योजनाओं और बदलाव को चिह्नित कर मुख्यमंत्री का आभार जताया, साथ ही जनता को चुनाव के समय यह सब चीजें याद रखने के लिए प्रेरित किया. उनके भाषण के दौरान जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...