नमाज सिखाने के बहाने मस्जिद की छत पर 8 साल के मासूम के साथ कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
गुजरात के अहमदाबाद में मस्जिद परिसर में 8 साल के बच्चे के साथ नमाज सिखाने के नाम पर दुष्कर्म की घटना हुई है. बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.
Follow Us:
गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद हृदयविदारक और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. ये दरिंदगी की घटना किसी जंगल में नहीं बल्कि धार्मिक परिसर में हुई है. जहाँ लोग इबादत के लिए जाते हैं. शहर के दानिलिम्दा इलाके में एक मस्जिद की मर्यादा को तार-तार करते हुए 8 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है. पूछताछ में पुलिस को पता चला बच्चे को 23 साल के एक युवक ने धोखे से मस्जिद की छत पर ले गया. जहाँ उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कब हुई घटना?
घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित बच्चा जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गया था. गायकवाड़ हवेली थाना क्षेत्र में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नोमान शेख को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट के अनुसार, बच्चे ने जब घरवालों को पूरी घटना बताई तो परिजन मस्जिद पहुंचे. वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेख को तलाश कर गिरफ्तार किया और बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
नमाज सिखाने का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी शेख इसी क्षेत्र का निवासी है और पीड़ित बच्चे से पहले से परिचित था. परिजनों के अनुसार, मस्जिद में शेख ने बच्चे से कुछ देर बातचीत की और नमाज व अन्य बातें सिखाने का भरोसा दिलाकर उसे दूसरी मंजिल की ओर ले गया. बाद में वह बच्चे को दूसरी मंजिल की छत पर ले गया. परिवार का कहना है कि मासूम बच्चे ने किसी खतरे की आशंका नहीं की थी. भरोसे और अपनापन दिखाकर उसे वहां ले जाया गया, जहां उसके साथ यह दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे परिवार को अंदर तक झकझोर दिया.
CCTV में दिखा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे को लेकर मस्जिद की छत पर लगभग 20 मिनट तक रहा. पुलिस के अनुसार, कैमरों में साफ दिख रहा है कि शेख बच्चे के साथ ऊपर की ओर जाता है. कुछ समय बाद वही बच्चा घबराया हुआ मस्जिद से बाहर की ओर दौड़ता नजर आता है, जबकि आरोपी उसके पीछे-पीछे दिखाई देता है. इस दृश्य ने पूरे मामले की गंभीरता को और स्पष्ट कर दिया है. मासूम की बेचैनी और डर ने सबको झकझोर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. जिस जगह को आस्था, भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहां मासूम के साथ हुई यह दरिंदगी हर इंसान को शर्मसार करती है. जरूरत है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज और व्यवस्था दोनों और अधिक सतर्क हों, ताकि भविष्य में कोई मासूम ऐसे दर्द से न गुजरे.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें