राहुल का ‘डोकलाम’ पर गंभीर दावा, सदन में बरपा हंगामा, राजनाथ-शाह का तगड़ा पलटवार, लोकसभा में हंगामे की पूरी कहानी

बजट सत्र के दौरान सदन में तकरीबन 44 मिनट हंगामा बरपा. शुरुआत राहुल गांधी के एक बयान से हुई. जब उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब के हवाले से चीनी घुसपैठ का दावा किया.

Author
02 Feb 2026
( Updated: 02 Feb 2026
05:09 PM )
राहुल का ‘डोकलाम’ पर गंभीर दावा, सदन में बरपा हंगामा, राजनाथ-शाह का तगड़ा पलटवार, लोकसभा में हंगामे की पूरी कहानी

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के चौथे दिन सोमवार को लोकसभा में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. 

दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, डोकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे. राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की किताब (मेमॉयर) का हवाला दिया. ये किताब अभी प्रकाशित भी नहीं हुई है.

राहुल गांधी के किस बयान से बरपा हंगामा? 

राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ का दावा करते हुए कहा, ‘आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं. 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे. वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे. राहुल ने आगे कहा, मैं यह बात एक मैगजीन के आर्टिकल के हवाले से कह रहा हूं. जिसमें पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब (मेमॉयर) को कोट किया गया है. 

राहुल गांधी के इतना कहते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई. फिर गृह मंत्री अमित शाह भी अपनी सीट से खड़े हुए और उनके दावे को खारिज कर दिया. वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किताब को सदन में रखने को कहा. 

राजनाथ सिंह ने किया पलटवार 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को तुरंत खारिज करते हुए पलटवार किया. राजनाथ सिंह ने पूछा, जिस किताब का जिक्र किया जा रहा है, क्या वह वास्तव में प्रकाशित हुई है या नहीं? रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें- चीन और बांग्लादेश को जवाब देने के लिए भारत की बड़ी तैयारी, अब चिकन नेक तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; वॉर टाइम में 3 घंटे में पहुंचेंगे जवान

राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए उसके आधार पर बयान देना ठीक नहीं है. इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि यह किताब सरकार प्रकाशित नहीं होने दे रही, लेकिन यह 'सौ फीसदी ऑथेंटिकेटेड' है. 

राहुल को टोकते रहे लोकसभा स्पीकर, याद दिलाया नियम 

राहुल गांधी के आरोपों पर सदन का माहौल गर्मा गया. रक्षा मंत्री, गृह मंत्री के साथ-साथ लोकसभा स्पीकर ने उन्हें कई बार टोका. ओम बिरला ने राहुल गांधी को कई बार सदन के नियम 349 का हवाला दिया और कहा, आप बार-बार जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला नहीं दे सकते. अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते. हालांकि राहुल गांधी नहीं माने और बार-बार उन्होंने किताब के हवाले से चीनी घुसपैठ का आरोप लगाया. 

मैं आपका सलाहकार नहीं हूं- बिरला 

राहुल गांधी ने ओम बिरला से कहा, तो फिर आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या करना है. इस पर ओम बिरला ने जवाब दिया, मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, लेकिन आपको उसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए जिस पर यहां चर्चा हो रही है. सदन में नरवणे का नाम लेते ही जमकर शोर-शराबा हुआ. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद ही विवाद खत्म कर दिया है, क्योंकि वह मान रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें

स्पीकर ओम बिरला ने दोहराया कि सदन में बोलने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार नियमों और परंपराओं के तहत ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सदन में हंगामा जारी रहा. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
अधिक
Podcast video
Startup का सबसे बड़ा भ्रम | हकीकत जो आपको कोई नहीं बताता | Abhishek Kar Podcast
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें