×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा के लिए बजट की बड़ी सौगात, सी-प्लेन से लेकर सस्ती दवाओं तक का तोहफा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Budget 2026: इस बजट से राज्य के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने वाली है. खास बात यह है कि हरियाणा के सात प्रमुख जिले अंबाला, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा.

Author
02 Feb 2026
( Updated: 02 Feb 2026
08:31 AM )
हरियाणा के लिए बजट की बड़ी सौगात, सी-प्लेन से लेकर सस्ती दवाओं तक का तोहफा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Image Source: Social Media
Advertisement

Haryana: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट-2026 ने हरियाणा के लिए विकास के नए रास्ते खोल दिए हैं. इस बजट से राज्य के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने वाली है. खास बात यह है कि हरियाणा के सात प्रमुख जिले अंबाला, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा. विमानन, दवा उद्योग, टेक्नोलॉजी, परिवहन और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे हरियाणा अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ेगा.

अंबाला, हिसार और करनाल में सी-प्लेन सेवा की तैयारी

बजट-2026 में हरियाणा के नागरिक उड्डयन क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया है. अंबाला, हिसार और करनाल में मौजूद हवाई पट्टियों को सी-प्लेन उड़ानों के लिए तैयार किया जाएगा. इससे इन जिलों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही हिसार एयरपोर्ट को एक बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां विमानों की मरम्मत के साथ-साथ उनके पुर्जे भी बनाए जाएंगे. विमान के पुर्जों पर टैक्स कम होने से हिसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Advertisement

पंचकूला बनेगा दवा उद्योग का बड़ा केंद्र

हरियाणा के पंचकूला जिले को बायोफार्मा हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए बजट में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है. यहां फार्मा कंपनियां विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार दवाओं का निर्माण करेंगी. खास बात यह है कि कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं यहां बनाई जाएंगी. इससे मरीजों को राहत मिलेगी और राज्य का नाम दवा उद्योग में आगे बढ़ेगा.

गुरुग्राम और फरीदाबाद को मिलेगा MSME और टेक्नोलॉजी का फायदा

गुरुग्राम और फरीदाबाद को अब केवल ऑटोमोबाइल हब तक सीमित नहीं रखा जाएगा. इन शहरों को विमानन क्षेत्र के पुर्जे बनाने वाले एमएसएमई केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की मदद से यहां छोटे और मध्यम उद्योगों को नई तकनीक और निवेश मिलेगा.इसके साथ ही इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में मजबूत किया जाएगा, जिससे आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे.

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से युवाओं को मिलेगा रोजगार

Advertisement

हरियाणा में परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी बजट में खास प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद कॉरिडोर जैसे आरआरटीएस प्रोजेक्ट्स और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार के लिए विशेष फंडिंग दी जाएगी. सरकार के बड़े पूंजीगत व्यय से खरखौदा और मानेसर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का तेजी से विस्तार होगा. इससे न केवल सड़कों और सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि लाखों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया बजट को ऐतिहासिक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट-2026 को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि पूंजीगत खर्च में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य को नई दिशा मिलेगी. एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान और राखीगढ़ी जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने का फैसला राज्य की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम मिशन में निवेश से उद्योगों को नई ताकत मिलेगी.

हरियाणा बनेगा मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी का बड़ा केंद्र

Advertisement

यह भी पढ़ें

ग्रामीण और शहरी बुनियादी ढांचे के लिए RIDF और UIDF फंड में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के गांवों और शहरों में सड़कें, पुल और अन्य सुविधाएं बेहतर होंगी. बजट-2026 के ये सभी प्रावधान साफ संकेत देते हैं कि आने वाले समय में हरियाणा देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब बनकर उभरेगा, जहां विकास के साथ-साथ रोजगार के भी भरपूर अवसर होंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें