Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

SCO में पाकिस्तान की फजीहत, जैसे ही आतंकवाद पर दहाड़े PM मोदी, मुंह छिपाते दिखे शहबाज शरीफ

SCO समिट में PM मोदी आतंकवाद के खिलाफ जमकर दहाड़े और कहा कि शांति के लिए टेररिज्म के इकोसिस्टम को करना होगा जड़ से खत्म. प्रधानमंत्री के बयान के वक्त खुद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ खुद मौजूद थे.

Image Source-X / @MEA
Loading Ad...

SCO Summit 2026:  किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे 26वें एससीओ समिट में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए, पीएम मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, और भी एससीओ मेंमबर देश के लीडर शामिल हुए. इस समिट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए.
 
पीएम मोदी ने 1 सितंबर मंगलवार को सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा, “एससीओ के 25 वर्ष पूरे हुए और इन 25 वर्षों में एससीओ ने यूरोप और एशिया यानि यूरेशिया के अनेक देशों में संवाद और सहयोग की एक मजबूत परंपरा विकसित की है, और साथ ही सब ने मिलकर मानवता के विकास में भी बहुमूल्य योगदान दिया है.” आगे पीएम मोदी ने कहा- “आने वाले अगले 25 सालों में हमारा लक्ष्य सिर्फ सहयोग करने पर नहीं बल्कि इस सहयोग को स्पष्ट परिणामों में बदलने कि ओर होना चाहिए.”

एससीओ को लेकर भारत की सोच

पीएम ने आगे अपने संबोधन में भारत की एससीओ को लेकर सोच को जाहिर किया और कहा,“ 2025 में हुए बैठक में मैंने तीन मुख्य स्तंभों के बारे में बात की थी, जिसमें कहा था- एस का मतलब सिक्योरिटी यानि सुरक्षा, सी का मतलब कनेक्टिविटी यानि संपर्क और ओ का मतलब ऑर्प्चुनिटी यानि अवसर है. हमें आगे इन तीनों स्तंभों पर काम करते हुए इस विजन को आगे बढ़ाना होगा और इस के लिए शांति और सुरक्षा बहुत आवश्यक है. आज विश्व के ज्यादातर देश अस्थिरता से गुजर रहे हैं, ऐसे में हमें अपने साझा भूगोल को साझा अवसरों में बदलना है.”

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: मोदी-पुतिन की फिर सामने आई जुगलबंदी, लपक कर मिले गले, कार में एक साथ किया सफर...ट्रंप-पाकिस्तान का चिढ़ना तय

Loading Ad...

आतंकवाद पर प्रहार का प्रधानमंत्री ने लिया संकल्प!

Loading Ad...

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को लेकर कहा,“आतंकवाद ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत गंभीर चुनौती है, जिसके खिलाफ़ हमें साथ मिलकर लड़ना चाहिए. आतंकवाद को खत्म करने के लिए, आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करना होगा।”

ये भी पढ़ें: यूरेनियम से लेकर UPI तक… PM मोदी के दौरे में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच साइन हुई ऐतिहासिक डील

यह भी पढ़ें

आगे उन्होंने बिना किसी देश का नाम लेते हुए कहा,“अगर कोई देश आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं और आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देते हैं, हमें उन देशों को संदेश देना होगा कि आतंकवाद किसी देश के लिए स्ट्रेटेजिक एसेट नहीं हो सकता है. आतंकवाद के खिलाफ़ हमें एक होना होगा और आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ने में किसी के दोहरे सोच के लिए कोई जगह नहीं है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...