Advertisement
‘वरना TMC जैसा हाल हो जाएगा…’, CWC की बैठक में राहुल गांधी ने क्यों किया ममता बनर्जी का जिक्र, नेताओं को किया आगाह
CWC बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 88 नेता शामिल हुए थे. इस दौरान पार्टी ने आगामी रणनीति तय की.
Advertisement
CWC Meeting Update: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, छात्रों के मुद्दों से लेकर चीन की कथित घुसपैठ पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को एकजुट रहने का मंत्र दिया. इसके साथ ही इस मीटिंग में बंगाल में ममता बनर्जी की हार और तृणमूल कांग्रेस की टूट का जिक्र भी हुआ.
CWC बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 88 नेता शामिल हुए थे. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा,
'एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई. नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है.’
Advertisement
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Advertisement
कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं. जो शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,
‘युवाओं को सिर्फ निराशा मिली है. सांप्रदायिक राजनीति और रेवड़ी संस्कृति की दौड़ के बीच शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे की अनदेखी हुई.’
वहीं, बैठक में राम मंदिर कथिच चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी बात हुई. पार्टी ने सवाल उठाए कि राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की जांच होनी चाहिए. खड़गे ने राम मंदिर दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की. इसके अलावा चीन-भारत सीमा पर चीनी घुसपैठ के कथित दावों और कांग्रेस की आगे की रणनीति तय करने पर विचार हुआ. बैठक में तय हुआ कि सरकार के खिलाफ कांग्रेस और ज्यादा आक्रामक रुख के साथ मैदान में उतरेगी.
Advertisement
राहुल ने क्यों दिया TMC का उदाहरण
ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ममता दीदी को उनकी हार पर आईना दिखा रही है. बंगाल चुनावों के दौरान भी राहुल गांधी ममता बनर्जी को कई बार नसीहतें देते दिखें. वहीं, संसद परिसर में प्रियंका गांधी और TMC सांसद कल्याण बनर्जी की बहस में भी बंगाल में कांग्रेस और TMC के कलह की कलई खुल गई थी. चुनाव के दौरान ममता बनर्जी कांग्रेस को अकड़ दिखाती रहीं, लेकिन हार के बाद INDIA की पहली बैठक में उनके रुख कुछ नरम नजर आए. सोनियां गांधी के बगल में बैठीं ममता बनर्जी की वो तस्वीर सुर्खियों में रहीं. अब राहुल गांधी का CWC बैठक में TMC की हार और टूट का जिक्र करना कांग्रेस नेताओं को मैसेज देने के साथ-साथ TMC को भी सच से रूबरू करवाना था कि ममता बनर्जी अपने जिन विधायकों, सांसदों की एकता का दावा करती थीं, उन्होंने हार के बाद कैसे बगावती तेवर दिखाते हुए पाला बदल लिया. हालांकि राहुल ने कांग्रेस को आगाह किया कि पार्टी नेता ऐसी गलती न करें.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- ‘आप लोगों ने दीदी को भगा दिया…’, जब संसद में प्रियंका गांधी से भिड़ गए ममता के सांसद, देखें दिलचस्प Video