जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Operation Sindoor: पाकिस्तान को विक्रम मिस्री की दो टूक, कहा- ये पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था

विदेश सचिव ने पाकिस्तान के आरोपों पर कहा कि हमने कोई भी उकसावे की कार्रवाई नहीं की है. हमने जो कार्रवाई की है, वह पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जवाब थी और हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

Author
08 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
09:25 PM )
Operation Sindoor: पाकिस्तान को विक्रम मिस्री की दो टूक, कहा- ये पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था
Advertisement

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को दुनिया के सामने पाकिस्तान की सच्चाई उजागर की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने खुले तौर पर यह स्वीकार किया है कि उनके आतंकवादी समूहों से संबंध रहे हैं. 


 पाकिस्तान करता है आतंकी समूहों का समर्थन 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है और यह साबित हो चुका है कि पाकिस्तान आतंकी समूहों का समर्थन करता है और उनके खिलाफ कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता.

Advertisement


पहलगाम आतंकी हमले का दिया जवाब


विदेश सचिव ने पाकिस्तान के आरोपों पर कहा कि हमने कोई भी उकसावे की कार्रवाई नहीं की है. हमने जो कार्रवाई की है, वह पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जवाब थी और हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.


Advertisement

पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का किया बचाव 


पाकिस्तान द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समिति बनाने की मांग के जवाब में, विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने पहले भी कई आतंकी हमलों के सबूत पाकिस्तान को दिए हैं, लेकिन उसने किसी भी हमले की जांच करने में कोई सहयोग नहीं किया.


उन्होंने उदाहरण के तौर पर पठानकोट हमले का उल्लेख किया, जहां भारत ने पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में ठोस सबूत सौंपे थे, लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया.

Advertisement


पाकिस्तान ने एलओसी पर गुरुद्वारों को बनाया निशाना 


पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, लेकिन विक्रम मिस्री ने इसे खारिज करते हुए कहा कि भारत ने केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि बल्कि पाकिस्तान ने एलओसी पर गुरुद्वारों को निशाना बनाया है.


Advertisement

इसके साथ ही, मिस्री ने बताया कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) का नाम शामिल करने की बात आई तो केवल पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और इसका नाम हटवाया. यह साफ संकेत है कि पाकिस्तान अब भी इन आतंकवादी समूहों का समर्थन कर रहा है और उन्हें शरण दे रहा है.


यह भी पढ़ें

बता दें कि बुधवार की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया. इन हमलों का उद्देश्य भारत के शहरों को निशाना बनाना था, लेकिन भारत ने इन हमलों को नाकाम कर दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें