Advertisement

Loading Ad...

1 जुलाई से नए नियमों की एंट्री! टैक्स से लेकर गैस और बैंक तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rules Change: 1 जुलाई 2026 से LPG, पेट्रोल-डीजल, आधार, ITR, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, रेलवे और कारों से जुड़े कई नए नियम लागू हो रहे हैं. जानिए 10 बड़े बदलाव और उनका आपकी जेब पर असर.

Image Source: Canva
Loading Ad...

Rules Changes From 1 July: हर महीने की पहली तारीख कुछ नए बदलाव लेकर आती है, लेकिन 1 जुलाई 2026 कई ऐसे बड़े वित्तीय और सरकारी बदलावों के साथ आई है, जिनका असर सीधे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है. अगर आप नौकरी करते है, टैक्स भरते हैं, बैंक या क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं, गैस सिलेंडर लेते हैं या पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी आपके लिए बेहद जरुरी हैं, समय रहते इन बदलावों को समझ लेना आगे चलकर आपको अतिरिक्त खर्च, जुर्माने और परेशानियों से बचा सकता है. 

ITR भरने में देरी पड़ सकती है भारी

अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो अब ज्यादा देर करना ठीक नहीं होगा. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है. अगर आप इस तारीख के बाद रिटर्न भरते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. यह जुर्माना आपकी आय और देरी के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक हो सकता है. इसलिए आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करें और जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल कर दें.

Loading Ad...

आधार अपडेट अब बिना किसी शुल्क के

Loading Ad...

सरकार ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है. अब आधार में ईमेल जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब 31 दिसंबर 2026 तक यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी गई है. इससे लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने, ऑनलाइन सत्यापन कराने और OTP से जुड़ी प्रक्रियाओं में काफी आसानी होगी.

LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतों पर रहेगी नजर

Loading Ad...

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 जुलाई से घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं. कीमतें बढ़ भी सकती हैं और घट भी सकती हैं. ऐसे में जिन लोगों को जल्द गैस सिलेंडर की जरूरत है, उन्हें नई दरों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए ताकि घरेलू बजट पर पड़ने वाले असर का पहले से अंदाजा लगाया जा सके.

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, सरकार का बड़ा फैसला लागू

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए नए नियम

Loading Ad...

अगर आप SBI या HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको अपने कार्ड के नियमों पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा. SBI Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है, जबकि HDFC Credit Card के जरिए मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज सुविधा के लिए खर्च की शर्तें पहले से ज्यादा सख्त हो गई हैं. अब कई मामलों में लाउंज एक्सेस पाने के लिए पिछली तिमाही में तय सीमा तक खर्च करना जरूरी होगा. यानी पहले की तरह बिना शर्त इस सुविधा का फायदा हर कार्डधारक को नहीं मिलेगा.

पासपोर्ट बनवाना अब पड़ेगा महंगा

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.1 जुलाई से सामान्य पासपोर्ट की फीस बढ़कर करीब 2,500 रुपये हो सकती है, जबकि तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट बनवाने के लिए लगभग 5,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है . नई फीस का असर पासपोर्ट से जुड़ी कई दूसरी सेवाओं पर भी देखने को मिलेगा. इसलिए अगर आपका पासपोर्ट बनवाने का प्लान है, तो नई दरों की जानकारी जरूर जांच लें.

Loading Ad...

RBI ग्राहकों के हित में हुआ और सख्त

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर पहले से ज्यादा सख्ती करने जा रहा है. अगर कोई बैंक या संस्था ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या बिना जरूरत के कोई वित्तीय उत्पाद बेचती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इतना ही नहीं, ऐसे मामलों में ग्राहकों को मुआवजा या रिफंड मिलने का रास्ता भी आसान हो सकता है. इस कदम का मकसद बैंकिंग व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी बनाना और ग्राहकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा करना है.

रेलवे यात्रा करने वालों के लिए भी अहम बदलाव

Loading Ad...

रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी नए नियम लागू होने की तैयारी है. बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना पहले से ज्यादा हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के टिकट पर यात्रा करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी पेनल्टी लगाई जा सकती है. इसलिए यात्रा से पहले रेलवे के नए नियमों की जानकारी जरूर रखें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

आखिर में जान लें सबसे जरूरी बात

यह भी पढ़ें

1 जुलाई से लागू हुए ये बदलाव सिर्फ नियमों में बदलाव नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा असर आपकी जेब, बैंकिंग सुविधाओं और रोजमर्रा के कामों पर पड़ सकता है. इसलिए अगर आपने अभी तक ITR दाखिल नहीं किया है, आधार अपडेट कराने की जरूरत है, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं या पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को समझकर ही आगे कदम बढ़ाएं. सही जानकारी और समय पर की गई तैयारी आपको बेवजह के खर्च और परेशानियों से बचा सकती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...