Advertisement
Salman Khan के घर फायरिंग करने वाले शख्स के नाम का हुआ खुलासा
बॉलीवुड से जुडी अभी की सबसे बड़ी खबर यही है की बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। सवाल उठ रहे है की आखिर किसने और क्यों ये करवाया है ? आखिर कौन थे वो अज्ञात लोग जिन्होंने ये किया ? और अब लग रहा है की इन तमाम सवालों से पर्दा उठ चूका है।
Follow Us:
Advertisement
बॉलीवुड से जुडी अभी की सबसे बड़ी खबर यही है की बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। सवाल उठ रहे है की आखिर किसने और क्यों ये करवाया है ? आखिर कौन थे वो अज्ञात लोग जिन्होंने ये किया ? और अब लग रहा है की इन तमाम सवालों से पर्दा उठ चूका है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की ज़िम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। abp की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस का भाई अनमोल फ़िलहाल अमेरिका में है। जहा उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है। साथ ही कहा है कि "सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था. ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है"
अब इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन इस खुलासे ने बवाल मचा दिया है। सवाल उठ रहे हैं, और कुछ लोग इसे सच मान कर भी बैठ गए है क्युकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को धमकी दे चूका है। पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर एक धमकी भरा खत भी भेजा गया था और इसकी ज़िम्मेदारी भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
फ़िलहाल, आपको बता दे, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर किसी ने चार राउंड फायरिंग की थी, ये लगभग सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर हुआ था, जानकारी के मुताबिक, 2 बाइक सवार आए थे जिन्होंने 6 राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वही, इसके बाद हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की और हमले का CCTV फुटेज सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement