Advertisement
उन्नाव में पुलिस का बड़ा एक्शन, साधु मिलन दास हत्याकांड का आरोपी ढेर, पुलिस एनकाउंटर में इजराइल का खात्मा
UP: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 9 जून को हुए साधु मिलन दास के हत्यारे को पुलिस ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि में एनकाउंटर में मार गिराया है. हत्यारोपी इजराइल लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित था.
Advertisement
Baba Milan Das Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए साधु मिलन दास हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए मुख्य आरोपी इजराइल को मुठभेड़ में मार गिराया है, बताया जा रहा है कि इजराइल लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित था..पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर अंडरपास के पास हुई, जहां आरोपी और पुलिस के बीच आमना -सामना हुआ. इस दौरान हुई गोलीबारी में आरोपी की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस ने मौके से तमंचा और चाकू भी बरामद किया है...
कैसे सामने आया पूरा मामला?
यह पूरा मामला 9 जून का है, जब बांगरमऊ क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मंदिर में साधु मिलन दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया था और लोगों में गुस्सा भी देखा गया..
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मृतक के भाई की शिकायत पर लल्ली, इजराइल, यामीन, शानू और शफी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था..
Advertisement
LPG सिलेंडर को लेकर तेल कंपनियों की नई सख्ती, जानिए पूरी एडवाइजरी और आज के रेट
Advertisement
पुलिस की जांच और दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह ने कई टीमों को जांच में लगाया था. पुलिस ने लगातार दबिश देकर कुछ आरोपियों लल्ली, शफी और यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी. इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके और फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
Advertisement
गांव में तनाव और विरोध प्रदर्शन
साधु मिलन दास की हत्या के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया था. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे और गुस्से में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम भी लगाया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.
कौन थे साधु मिलन दास?
Advertisement
यह भी पढ़ें
मृतक साधु मिलन दास, जिन्हें बाबा मिलन दास के नाम से भी जाना जाता था, अपने परिवार में पांच भाइयों में सबसे छोटे थे. बताया जाता है कि वे एक निर्माणाधीन मंदिर में रहकर सेवा और साधना कर रहे थे. उनकी हत्या के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिला था, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया था.