Advertisement
रूस में बीच चुनाव अब तक का सबसे बड़ा हमला, यूक्रेन ने दागे 1100 से ज्यादा ड्रोन, तेल रिफाइनरी धुआं-धुआं
रूस में चुनाव के बीच यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. यूक्रेन ने तेल रिफाइनरी सहित कई इलाकों में 1100 ड्रोन हमले किए हैं. इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है.
Advertisement
यूक्रेन ने रूस पर करीब 1100 ड्रोन से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया. रूसी रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद काफी दूर तक धुएं का गुबार उठता देखा गया. इस हमले में क़रीब दो लोगों की मौत का भी दावा किया जा रहा है.
रूस में चुनाव के बीच यूक्रेन ने किया बड़ा हमला!
यूक्रेनी ड्रोन हमले के बारे में मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने पुष्टि की कि ड्रोन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिसमें काफी नुक़सान हुआ. समाचार एजेंसी तास ने भी नुक़सान की पुष्टि की है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है दूर एक जगह आग जलती दिख रही है. आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है.
Advertisement
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ली हमले की जिम्मेदारी
Advertisement
इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और लिखा कि कल रात मॉस्को इलाके में हमारे लंबी दूरी के हमलों का बहुत बड़ा असर हुआ. रूस के तेल उद्योग के एक अहम ठिकाने और हमलावर के लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हमला किया गया. ये अरबों डॉलर की संपत्ति है जो युद्ध (रूस) की मशीनरी को चलाती है. इन हमलों में FP-1, RZ-100, MICH-2000, Palianytsia, Vendetta, Liutyi, Bars, Flamingo, Sichen और Pelican जैसे सिस्टम का इस्तेमाल किया गया.
जेलेंस्की ने आगे लिखा कि मैं अपने योद्धाओं को उनके सटीक हमलों के लिए धन्यवाद देता हूँ: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, साथ ही अनमैन्ड सिस्टम फोर्सेज, स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज, यूक्रेन की डिफेंस इंटेलिजेंस और फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस. वोरोनिश इलाके में भी एक ठिकाने पर प्रतिबंध लगाए गए. मॉस्को को अपना क्रूर युद्ध खत्म करना चाहिए और दूसरे इलाकों की कीमत पर एयर डिफेंस की कई परतें बनाने के बजाय शांति का रास्ता चुनना चाहिए. तनाव कम करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं – खासकर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में. बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत है. मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जो यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं. मैं उन सभी का आभारी हूँ जो प्रतिबंधों के ज़रिए हमारे लंबी दूरी के हमलों में सहयोग कर रहे हैं. यूक्रेन की जय हो!
Advertisement
रूसी हमले में मठ के पादरी की मौत!
जेलेंस्की ने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हम हर दिन और हर रात रूसी हमलों से अपना बचाव करते हैं. कल, खेरसॉन इलाके में रूसियों ने एक मठ पर FPV ड्रोन से हमला किया. दुख की बात है कि मठ के पादरियों में से एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. खार्किव, सुमी और ओडेसा इलाकों में अहम और आम लोगों के बुनियादी ढांचे पर हमले हुए.
Every day and every night, we defend ourselves against Russian strikes. Yesterday, in the Kherson region, the Russians struck a monastery with an FPV drone. Tragically, one member of the monastery clergy was killed and four others were wounded. My condolences to the family and… pic.twitter.com/B7c61dhNuT
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 20, 2026Advertisement
Loading Ad...
निप्रो और ज़ापोरिज्जिया इलाकों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया. शाम से विन्नित्सिया, कीव, ज़ाइटॉमिर और चेर्कासी इलाकों पर भी हमले हुए हैं. अकेले इस हफ़्ते, रूस ने हम पर 2,000 से ज़्यादा अटैक ड्रोन (जिनमें से ज़्यादातर जेट-पावर्ड थे), 1,700 हवाई बम और अलग-अलग तरह की 19 मिसाइलें दागी हैं.
जेलेंस्की ने ड्रोन हमले के लिए किसे दिया धन्यवाद?
उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन लगातार अपना बचाव करने और इन जानलेवा हमलों का जवाब देने के तरीके ढूंढ रहा है. यह ज़रूरी है कि हमारे सहयोगी भी रूस को उसके युद्ध का असर महसूस कराने के तरीके ढूंढें. हमलावर के खिलाफ़ नए प्रतिबंध लगाने और ताकत के दम पर शांति कायम करने का यही सही समय है. अमेरिका, यूरोप और हर G7 देश के पास ऐसा करने के साधन मौजूद हैं. हमें नए और कड़े कदमों की उम्मीद है. मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.
Advertisement
Our long-range responses had a very significant impact in the Moscow region last night. One of Russia’s key oil industry facilities and the aggressor’s logistics facility were hit. These are billions of dollars that sustain the war machine. The systems used included FP-1, RZ-100,… pic.twitter.com/ka5mlDSgb7
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 20, 2026
शनिवार को रूस ने भी किया यूक्रेन पर हमला!
इससे पहले यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में शनिवार रात रूसी एफपीवी ड्रोन ने एक मठ को निशाना बनाया था. हमले में एक धर्मगुरु की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. इसके अलावा रूसी हमले खार्किव, सुमी और ओडेसा इलाकों में जरूरी और आम लोगों के इस्तेमाल वाली जगहों पर भी हुए. निप्रो और जापोरिज्जिया इलाकों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया.
Advertisement
जेलेंस्की ने कहा कि अब हमलावर देश के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने और ताकत के जरिए उसे शांति के लिए मजबूर करने का सही समय है. अमेरिका के पास ऐसा करने के साधन हैं, यूरोप के पास भी हैं और जी-7 के हर देश के पास भी हैं. हमें नए और कड़े कदम उठाए जाने की उम्मीद है. मदद करने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद.
ये भी पढ़ें: ‘हमारे सामने आए तो खैर नहीं…’, हूती विद्रोहियों ने पाकिस्तान को दी धमकी, कहा- अगली बारी तुम्हारी
रूस में संसदीय चुनाव का आखिरी दिन!
Advertisement
आपको बता दें कि रूस पर ये हमला ऐसे वक्त में हुआ जब रूस में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग का आज आखिरी दिन है. पुतिन इसे यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच जनमत संग्रह की तरह पेश कर रहे हैं. रूस में स्टेट ड्यूमा के लिए वोटिंग तीन दिनों से चल रही है और सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी के चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी हसीना के प्यार में पड़कर देश से की गद्दारी! ISI को भेजे सेना के सीक्रेट इनपुट, ट्रक ड्राइवर अमन अरेस्ट
2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहला आम चुनाव!
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग का आज आखिरी दिन है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस चुनाव को यूक्रेन युद्ध के लिए जनता के समर्थन की परीक्षा के तौर पर पेश किया है. रूस में स्टेट ड्यूमा के लिए वोटिंग तीन दिनों से चल रही है. रविवार को इसका तीसरा और आखिरी दिन है. सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी के चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने की उम्मीद है. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण सैन्य अभियान शुरू होने के बाद ये पहला चुनाव है.