Advertisement
पाकिस्तान के दुश्मन को भारत ने फिर भेजी मदद की बड़ी खेप, तिरंगे लगे कंटेनर देख झूम उठा अफगानिस्तान
भारत की ओर से अफगानिस्तान को मदद जारी है. एक बार फिर India से काबुल के हॉस्पिटल में मेडिकल सामान की बड़ी खेप भेजी गई है.
Advertisement
सकंट के समय भारत हमेंशा अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहा. इसी कड़ी में अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने की अपनी पहल जारी रखते हुए, भारत ने काबुल के एक सरकारी अस्पताल को दवाइयों और मेडिकल सामान की खेप सौंपी.
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपने लंबे और भरोसेमंद स्वास्थ्य सहयोग को आगे बढ़ाते हुए भारत ने काबुल के एक सरकारी अस्पताल को दवाइयां और मेडिकल सामान उपलब्ध कराया है.’
पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला कदम
Advertisement
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत लगातार अफगानिस्तान को मानवीय सहायता दे रहा है. इसमें जरूरी दवाइयां, राहत सामग्री और अन्य मदद शामिल है. वहीं, भारत के इस कदम से पाकिस्तान जरूर तिलमिला जाएगा. क्योंकि अफगानिस्तान पाकिस्तान का बड़ा दुश्मन है. ऐसे में दुश्मन के दोस्त पर पाकिस्तान की तिरछी निगाहें रहती हैं. खास बात ये है कि भारत से काबुल गए दवा कंटेनरों पर बड़ा-बड़ा तिरंगा लगा है. जो भारत और अफगानिस्तान के बीच पुराने रिश्तों को और मजबूती दे रहा है.
Advertisement
Augmenting Afghanistan’s healthcare!
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 20, 2026
Reaffirming its enduring health partnership with the friendly people of Afghanistan, India delivers medicines and medical consumables to a Government Hospital in Kabul. pic.twitter.com/LCBFT0esY9
विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
Advertisement
पाकिस्तान की चिढ़ के बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले एक साल में अफगानिस्तान के साथ भारत की भागीदारी और सहयोग बढ़ा है. इसमें कूटनीतिक बातचीत, मानवीय सहायता और विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर खास ध्यान दिया गया है.
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत और अफगान लोगों के बीच लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं. पिछले एक साल में अफगानिस्तान के साथ हमारा जुड़ाव और मजबूत हुआ है. इसमें कूटनीतिक स्तर पर बातचीत, मानवीय सहायता और विकास सहयोग कार्यक्रम शामिल हैं. आगे भी अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध और सहयोग इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे.’
पिछले महीने भारत ने नूरिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अफगानिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को राहत सामग्री भेजी थी. इसमें खाद्य सामग्री और परिवारों के लिए टेंट शामिल थे.
Advertisement
यह भी पढ़ें- 'ईरान की मदद की तो खैर नहीं...', ट्रंप की दुनिया के सभी देशों को दो टूक चेतावनी, जानें क्या है रणनीति
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ‘नूरिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर भारत ने प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को खाद्य सामग्री और पारिवारिक टेंट समेत राहत सामग्री भेजी है. इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़ा है.’
भारत ने कब-कब भेजी मदद?
Advertisement
जून में भी भारत ने काबुल को पांच टन आवश्यक दवाइयां भेजी थीं, जो अफगान लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति भारत की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इससे पहले 22 मई को भारत ने काबुल को 20 टन बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (बीसीजी) और टेटनस और डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन से जुड़ी जरूरी सामग्री भेजी थी, ताकि अफगान बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती मिल सके.
यह भी पढ़ें
With IANS Input