Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया Indigo का प्लेन, 200 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:02 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 (वीटी-एनओजी) नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही थी. पार्किंग की ओर ले जाते वह हादसे का शिकार हो गई.

Image Source- IANS
Loading Ad...

IndiGo Flight Pole Collision: श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया. यहां इंडिगो (Indigo) का एक विमान 6E 225 (VT-NOG) खंभे से जा टकराया. यह घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है जब प्लेन को पार्क किया जा रहा था.

बताया जा रहा है प्लेन में क्रू मेंबर समेत 200 लोग सवार थे. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पार्किंग के दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गया. इस पोल पर डिस्प्ले यूनिट और उससे जुड़े लेजर या कैमरा सेंसर लगे होते हैं. 

कहां से आ रहा था Indigo का प्लेन? 

Loading Ad...

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:02 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 (वीटी-एनओजी) जो नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही थी. वह श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्क की जा रही थी, तभी वह वीडीजीएस पोल के संपर्क में आ गई. 

Loading Ad...

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया. 

Loading Ad...

हादसे के कारणों की जांच जारी

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच तय प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी. एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है और सभी उड़ानों का आना-जाना तय समय पर जारी है. 

दो दिन में दूसरी घटना

Loading Ad...

गौरतलब है कि यह घटना उस घटना के एक दिन बाद हुई है जब दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा था. दरअसल, पायलट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत थी. फ्लाइट 6ई 1302 के पायलट को मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने देखा और फिर अस्पताल ले जाया गया. अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें- ISRO ने आधी रात लॉन्च किया 'आसमान का पहरेदार', EOS-05 सैटेलाइट से दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर; जानें मिशन की खासियत

यह भी पढ़ें

इंडिगो ने यात्रियों के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम का इंतजाम किया ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. एयरलाइन ने कहा था कि फ्लाइट 6ई 1302 को क्रू मेंबर को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता के कारण डायवर्ट किया गया था. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...