Advertisement
तमिलनाडु में जन्मे बच्चों को मिलेगा Gold Gift, CM विजय का बड़ा ऐलान; 15 सितंबर से शुरू होगी योजना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर नवजात बच्चों के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना का ऐलान किया है. यह योजना 15 सितंबर से शुरू होगी और इस पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
Advertisement
भारत में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बाद ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस मौक़े पर देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास और कार्यालय पर तिरंगा फहराकर आज़ादी का उत्सव मना रहे हैं. लेकिन तमिलनाडु की जनता के लिए यह स्वतंत्रता दिवस बेहद ख़ास रहा. क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (VIjay) ने एक ऐसी योजना का ऐलान किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. राज्य में अब नवजात बच्चों के जन्म पर उन्हें उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी दी जाएगी. सरकार की यह योजना 15 सितंबर से लागू होगी और इसके लिए करीब 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विजय ने किया ऐलान
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक़, मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में इस योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से नवजात शिशुओं के लिए 755.83 करोड़ रुपये की लागत वाली सोने की अंगूठी उपहार योजना शुरू की जाएगी. अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना भी आजादी का एक जरूरी हिस्सा है और उनकी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों और साजिशों को हराने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास करेगी.
Advertisement
Chennai, Tamil Nadu: Chief Minister C. Joseph Vijay arrives at Fort St. George for the 80th Independence Day celebrations pic.twitter.com/FPkvxwS5r2
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 15, 2026Advertisement
Loading Ad...
सरकारी राजस्व बचाने पर जोर
सीएम विजय ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी राजस्व को निजी हाथों में जाने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. इसके साथ ही सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश भी जारी है. उन्होंने राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सरकार का रुख भी स्पष्ट किया. विजय ने कहा कि उनकी सरकार उन नीतियों का विरोध जारी रखेगी, जो उसके अनुसार राज्य के अधिकारों को कमजोर करती हैं. हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार के साथ प्रशासन से भी सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की बात कही है.
Advertisement
जाति और धर्म से ऊपर एकता का संदेश
अपने भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को नमन किया. विजय ने कहा कि जब लोगों को यह महसूस होता है कि उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, तो उनके भीतर एकता की भावना पैदा होती है. उनके मुताबिक, जब जातिगत और धार्मिक भेदभाव खत्म होते हैं और लोग एकजुट होते हैं, तभी सच्ची स्वतंत्रता का अर्थ सामने आता है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि तमिलनाडु के स्वतंत्रता दिवस समारोह में अभिनेत्री तृषा, विजय के पिता चंद्रशेखर और राज्य के कई मंत्री भी मौजूद रहे. फिलहाल, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने वाली इस योजना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की सियासी और आम लोगों के बीच खास चर्चा जरूर छेड़ दी है. अब देखना है यह योजना धरातल पर किस तरह से प्रभावी होती है.