Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बाबा और भक्तों के बीच खत्म हुई दूरी! CM योगी की काशी को महासौगात, समीक्षा बैठक में दिए कई सख्त दिशा निर्देश

CM योगी ने वाराणसी को बड़ी सौगात दी है. CM ने काशी वासियों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरी कर दी. अपने वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रावण मास सहित कई अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

CM Yogi Varanasi Viti/ Image Source: UPPRD
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लिया. अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना के साथ काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री का वातसल्य प्रेम भी खुलकर सामने आया, जब मंदिर में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकारा, बच्चों को दुलारा एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

बाब विश्वनाथ धाम के सीधे दर्शन कर पाएंगे काशी वासी

इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काशीवासियों के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में अलग दर्शन मार्ग की स्थायी व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भी नई व्यवस्था की घोषणा कर दी.

Loading Ad...

अब पूरे दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पाएंगे स्थानीय काशी वासी

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किए जाने के बाद मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ी. हर दिन हजारों श्रद्धालुओं और त्योहारों पर लाखों लोगों के पहुंचने से स्थानीय काशीवासियों को भी दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. इसी वजह से काशी के स्थानीय श्रद्धालु और नियमित रूप से दर्शन करने वाले लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके लिए अलग प्रवेश व्यवस्था बनाई जाए, ताकि वे भीड़ से अलग आसानी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें.

काशी वासियों के लिए वैकल्पिक काशी द्वार

मंदिर न्यास ने वर्ष 2024 में स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए द्वार संख्या 4B को "काशी द्वार" घोषित किया था. इस द्वार से स्थानीय पहचान पत्र दिखाकर काशीवासियों को सुबह 4 बजे से 5 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाती थी. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि यह समय पर्याप्त नहीं है. उनकी मांग थी कि पूरे दर्शन काल के दौरान अलग प्रवेश मार्ग उपलब्ध कराया जाए.

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना के साथ काशी कोतवाल काल भैरव व बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि विधान से पूजन-अर्चन किया.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में आरती के साथ विधि विधान से पूजा कर बाबा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार किया और बच्चों को दुलारा. इसके पश्चात सीएम ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की. यहां बाबा के दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाया.

मुख्यमंत्री वाराणसी में आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल हुए. उन्होंने इस मांगलिक वेला पर वर-वधू एवं परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

काल भैरव व बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने से पहले सीएम योगी ने चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर चल रहे कार्य की प्रगति के संबंध में विभाग के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सभी कार्य समय से पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया.

इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Loading Ad...

श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए होगी अलग मार्ग की व्यवस्था: सीएम योगी

​जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं, फंड की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री

​पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का साथ-ही-साथ मरम्मत कार्य भी अवश्य कराया जाए

Loading Ad...

​मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

​भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए परिवहन और रेलवे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करे प्रशासन: सीएम योगी

​श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और निःशुल्क लॉकर की सुविधा मिले

Loading Ad...

​सीएम योगी ने पौधरोपण महाअभियान की पूरी तैयारी करने के दिए निर्देश

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...