‘सोनिया गांधी ने पूछी थी शपथ ग्रहण की तारीख, राहुल बने रोड़ा’ असम CM हिमंत का बड़ा दावा, खोले राज!

चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा सरमा के दावे ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़़ा दी. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की वजह से वह कांग्रेस में मुख्यमंत्री नहीं बन पाए.

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
04:30 PM )
‘सोनिया गांधी ने पूछी थी शपथ ग्रहण की तारीख, राहुल बने रोड़ा’ असम CM हिमंत का बड़ा दावा, खोले राज!

असम (Assam) में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि साल 2014 में राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि सोनिया गांधी तैयार थीं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 2014 में उन्हें 58 विधायकों का समर्थन हासिल था. इसलिए सोनिया गांधी ने उन्हें CM पद की शपथ लेने की तारीख तय करने को कहा था, लेकिन इसी बीच USA से राहुल गांधी का एक फोन पार्टी नेताओं के पास आया और तस्वीर बदल गई. हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह बड़ा दावा किया. जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था. जो उनके लिए पार्टी से मिले बड़े झटके की तरह था. 

‘कांग्रेस से कई ज्यादा BJP ने दिया’

दरअसल 2011 में कई विधायकों ने तरुण गोगोई की जगह हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. उस समय विधानसभा चुनावों के बाद असम कांग्रेस में भारी अंसतोष था. इस पुराने मामले पर CM हिमंत ने अब खुलकर बात की. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा, असम में कई कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में, चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘उस समय उन्हें सोनिया गांधी मैडम का फोन आया था, उन्होंने मुझसे कहा कि CM पद की शपथ को लेकर तारीख तय करो. मैंने उनसे कहा कि मैं जून (2014) में कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले के बाद शपथ लूंगा.’ उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी के एक कॉल से स्थिति बदल गई. तब मुझे दुख हुआ था और मैंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया. अब मेरा मानना है कि किसी की जिंदगी में जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और भगवान ने मुझे उनसे कहीं ज्यादा BJP ने दिया है, जितना मुझे कांग्रेस में रहने पर शायद नहीं मिलता. हिमंत बिस्वा सरमा साल 2015 में BJP में शामिल हो गए थे और BJP की जीत में अहम रोल निभाया. 

असम CM लिखेंगे किताब!

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्होंने BJP में आकर सनातन औऱ हिंदू धर्म के लिए जो किया है वह शायद कांग्रेस में रहकर नहीं कर पाते. हिमंत बिस्वा साल 2021 से असम के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कांग्रेस में हुए घटनाक्रम पर पूरी किताब लिखने का दावा किया है. CM हिमंत ने कहा, भविष्य में अगर वह कोई किताब लिखेंगे तो कांग्रेस के साथ अपने एक्सपीरियंस और पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से लिखेंगे. जिसमें लोगों को बड़ी जानकारी मिलेगी. वहीं, हिमंत बिस्वा के इस दावे पर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
चुटकी में दूर होंगी बच्चों की सारी बीमारियां ! Dr RN Varma | Dr Soni
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें