×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फ्रांस के साथ भारत की स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप, डिफेंस से लेकर AI तक… जानें 21 गेम चेंजर समझौते

भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती नए मुकाम तक पहुंच गई. PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मुलाकात में 21 अहम समझौतों पर मुहर लगाई.

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
01:52 PM )
फ्रांस के साथ भारत की स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप, डिफेंस से लेकर AI तक… जानें 21 गेम चेंजर समझौते
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के एच 125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. PM मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा. 

PM मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस के संबंध बेहद खास हैं. फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है, और प्रेसीडेंट मैक्रॉन के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है. इसी विश्वास और साझा विजन के आधार पर, आज हम अपने संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के रूप में स्थापित कर रहे हैं. 

सुरक्षा तकनीक के साथ वैश्विक मुद्दों तक रिश्ते कायम 

PM मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताते हुए कहा,  दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है. इसका मतलब है दोनों देश सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे. 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने क्या कहा? 

Advertisement

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई के लोकभवन में मुलाकात की. इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. मैक्रों ने कहा कि भारत एक भरोसेमंद साझेदार है और फ्रांस भारत के साथ तकनीक साझा करने में भरोसा रखता है. मैक्रों ने कहा, हमने ये भी फैसला किया है कि इस साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटेजिक साझेदारी में बदलेंगे. हम पिछले 8 सालों से यही कर रहे हैं. राष्ट्रपति मैंक्रों अपनी पत्नी के साथ PM मोदी के न्योते पर तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं. 

यह भी पढ़ें- भारत पहुंचते ही इमैनुएल मैक्रों ने 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भरी हुंकार, बोले- ‘फ्रांस हमेशा भारत के साथ खड़ा है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. ऐसे में, भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग पॉइंट है. कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपियन यूनियन के साथ, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया. ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा. 

भारत-फ्रांस के बीच 21 समझौते 

Advertisement

रक्षा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौते गेम-चेंजर साबित होने वाले हैं. इन 21 समझौतों में पर्यावरण, एनर्जी सेक्टर, AI, स्टार्चअप, एडवांस टेक्नोलॉजी, डिफेंस, सुरक्षा समेत कई अहम समझौते हुए.

PM मोदी ने कहा, हम हेल्थ में AI के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करेंगे. ये भविष्य-निर्माण के प्लेटफार्म हैं. 

मैक्रों का चौथा भारत दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है. इससे पहले वे जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आए थे. इससे पहले मैक्रों सितंबर 2023 में G20 समिट में भारत आए थे. इससे भी पहले वे मार्च 2028 में भारत आए थे. भारत और फ्रांस के रिश्ते समय के साथ न केवल मजबूत हुए बल्कि एक अहम पार्टनरशिप में भी बदले. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें