Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का बड़ा खुलासा, 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Tamilnadu: इन सभी पर आरोप हैं कि इन्होंने फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से मतदान किया. यह कार्यवाई चुनाव खत्म होने के बाद की जांच के दौरान सामने आयी गड़बड़ियों के आधार पर की गई.

Image Source: amitmalviya/Video Grab)
Loading Ad...

Tamilnadu VidhanSabha Election: चेन्नई में हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. इन सभी पर आरोप हैं कि इन्होंने फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से मतदान किया. यह कार्यवाई चुनाव खत्म होने के बाद की जांच के दौरान सामने आयी गड़बड़ियों के आधार पर की गई.....  

हवाई अड्डे पर रोके गए संदिग्ध यात्री

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को हुए चुनावों के बाद जब ये लोग देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. यहीं से मामले की शुरुआत हुई और शक के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.

Loading Ad...

जांच में फर्जी वोटिंग का खुलासा

Loading Ad...

प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये सभी लोग विदेशी नागरिक हैं और भारतीय नागरिक नहीं हैं. इसके बावजूद, आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को भारतीय मतदाता दिखाया और चुनाव में वोट डाला. जांच में यह भी सामने आया कि ये लोग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे ताकि पहचान छिपाई जा सके.

पुलिस की कार्रवाई और केस दर्ज

Loading Ad...

इमिग्रेशन विभाग ने इस मामले की शिकायत ग्रेटर चेन्नई पुलिस को दी, जिसके बाद केंद्रीय अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने मिलकर कार्रवाई शुरू की. 7 से 14 मई के बीच अलग-अलग केस दर्ज किए गए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

जांच जारी, सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज कैसे हासिल किए और क्या इसमें किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है. इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा और पहचान सत्यापन प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...