Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘रामलीला मैदान में फिर लगेगा ठगों का मेला’, विपक्ष के मार्च पर BJP ने जारी किया पोस्टर, देश विरोधी साजिश का आरोप

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली के साथ सियासी तापमान गर्मा गया. BJP ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा- रामलीला मैदान में ठगों का मेला लग रहा है.

Image Source- X/BJP Delhi
Loading Ad...

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली के BJP ने पोस्टर जारी कर हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्टर शेयर करते हुए विपक्ष के 'चलो दिल्ली' मार्च पर निशाना साधा है. 

BJP दिल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्टर शेयर करके लिखा, ‘आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से 'ठगों का मेला' लगने वाला है, जिसका मकसद अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना है.’

कॉकरोच के साथ विपक्षी नेताओं की तस्वीर

Loading Ad...

BJP के इस पोस्टर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी समेत प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर है. इनके साथ कॉकरोच की फोटो भी लगाई गई है. इस पोस्टर के साथ BJP ने लिखा, आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है - ‘ठगों का मेला’ मक़सद - अपनी राजनीतिक ज़मीन बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह और अराजकता फैलाना. 

Loading Ad...

पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘ठगबंधन फिल्म प्रेजेंट्स - ठगों का मेला. निर्देशक - राहुल गांधी, निर्माता - अखिलेश यादव. मकसद - देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना.

Loading Ad...

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली

रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च और महारैली का आयोजन किया जा रहा है. यह मार्च मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंच रहा है. 

विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) का विरोध कर रहे हैं. साथ ही साथ विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- 200 CCTV और 14 सुरक्षा जोन... INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर दिल्ली में कड़ा पहरा, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

यह भी पढ़ें

आरोप है कि मतदाताओं के वोट चुराए जा रहे हैं और लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन चलाया जा रहा है. विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रहा है. जबकि BJP लगातार इस रैली को अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश बता रही है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...