जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

’15 साल से जिंदगी तबाह…’ CJI के सामने महिला ने उतार दिया मंगलसूत्र, ऐसी दलील रखी कि भावुक हो गया माहौल, जानें पूरा मामला

हैदराबाद की एक महिला के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में भावुक कर देने वाला नजारा था. महिला ने हाथ जोड़े और रोते हुए अपना मंगलसूत्र उतार दिया.

’15 साल से जिंदगी तबाह…’ CJI के सामने महिला ने उतार दिया मंगलसूत्र, ऐसी दलील रखी कि भावुक हो गया माहौल, जानें पूरा मामला
Image Source- Gemini/AI
Advertisement

आंखों में आंखों में नमी, न्याय की उम्मीद और बार-बार एक ही बात, माइलॉर्ड प्लीज मेरी बात सुन लीजिए… सुप्रीम कोर्ट में एक महिला की गुहार ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को भी इमोशनल कर दिया. महिला इस कदर परेशान थी कि उसने CJI के सामने अपना मंगलसूत्र तक उतार दिया. 

ये मामला हैदराबाद की एक महिला से जुड़ा है. जो देश की शीर्ष अदालत के सामने वर्षों से लंबित पड़े बहुचर्चित सहारा-सेबी विवाद की सुनवाई में पहुंची थी. इस दौरान नजारा भावुक कर देने वाला था. 

क्या है पूरा मामला और कोर्ट में क्या-क्या हुआ? 

सहारा इंडिया की संपत्तियों की बिक्री से संबंधित इस मामले में महिला ने अपनी जमा पूंजी वापस पाने और इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस दौरान CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने महिला के जज्बात आंखों से छलक पड़े और वर्षों पुराना दर्द बाहर आ गया. 

Advertisement

शीर्ष अदालत के सामने महिला ने वकील नहीं अपना केस खुद लड़ा. याचिकाकर्ता ने अपना मंगलसूत्र उतार दिया और CJI को दिखाया. फिर भावुक होते हुए कहा,

‘हमारे जीवन से बढ़कर कुछ नहीं होता. एक महिला के लिए मंगलसूत्र से बड़ा कोई गहना या चीज नहीं होती, लेकिन आप ही देखिए... हमारे गले में अब क्या बचा है? सब कुछ तो खत्म हो गया.’

सहारा सेबी ने कैसे बर्बाद की जिंदगी?

चीफ जस्टिस के सामने महिला ने कहा, उनका परिवार पिछले 15 साल से बुरे हालातों में जी रहे हैं. परिवार पाई-पाई को तरस रहा है, बच्चों की स्कूल फीस तक के पैसे नहीं हैं. 

महिला ने CJI से गुहार लगाते हुए कहा, ‘माइलॉर्ड, माइलॉर्ड, मैं हैदराबाद से हूं. एक शब्द हमारा भी सुन लीजिए, माइलॉर्ड. पंद्रह साल से…’ चीफ जस्टिस ने उन्हें बीच में टोका और कहा, 
‘मैडम, आपका मामला अगले सोमवार को सुना जाएगा. इस पर महिला ने कहा, ‘हमें 15 साल हो गए हम जी नहीं पा रहे.’

Advertisement

इस पर महिला गिड़गिड़ाई और फिर कहा, ‘नहीं, प्लीज, सर, मैं बस एक शब्द कहूंगी. हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया, हम सब मिलकर यह रिक्वेस्ट कर रहे हैं, माइलॉर्ड.’

महिला के बार-बार गुहार लगाने पर CJI ने कहा, अगले सोमवार को आपका मामला सुना जाएगा, यह मामला एक स्पेशल बेंच को सुनना है, आप ऐसे कीजिए, आप मत आइएगा. आप ऑनलाइन पेश हो जाइए. आपको खुद आने की जरूरत नहीं है.’ हालांकि महिला ने ऑनलाइन पेशी से इंकार कर दिया और कहा, कि वह खुद मौजूद रहेंगी, क्योंकि यह उनके लिए बहुत अहम है.’

यह भी पढ़ें- भोजशाला पर ‘सुप्रीम’ फैसला… मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली नमाज की इजाजत, एक राहत भी दी, जानें क्या कहा?

Advertisement

यह भी पढ़ें

महिला ने कहा, ‘नहीं सर, हम आएंगे सर, हमारे दिल की जो बात है ना सर, आपके दिल को टच होना चाहिए. क्योंकि हम दर्द में हैं.’ महिला ने कहा, हालात इतने खराब हैं कि बच्चों को खाना और शिक्षा तक नहीं दे पा रहे. महिला की तकलीफ को मसझते हुए CJI सूर्यकांत ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें