Advertisement
दोस्त के कैफे के लिए सलमान खान का ‘भाई’ अंदाज, IAS तुकाराम मुंडे को लेकर कह दी बड़ी बात
Salman Khan: सलमान मुंबई के बांद्रा में शुरू हुए अपने एक दोस्त के नए कैफे का वीडियो शेयर करते हुए उसे सपोर्ट किया. लेकिन इस पोस्ट में कैफे की तारीफ के साथ सलमान का खास ‘भाई वाला’ अंदाज भी देखने को मिला.
Advertisement
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों और दबंग अंदाज के अलावा दोस्तों के लिए खड़े होने और मजाकिया अंदाज के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं. हाल ही में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, सलमान मुंबई के बांद्रा में शुरू हुए अपने एक दोस्त के नए कैफे का वीडियो शेयर करते हुए उसे सपोर्ट किया. लेकिन इस पोस्ट में कैफे की तारीफ के साथ सलमान का खास ‘भाई वाला’ अंदाज भी देखने को मिला. अभिनेता ने कॉफी की कीमत और उसकी क्वालिटी को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी और साथ ही साफ-सफाई को लेकर ऐसी चेतावनी दे दी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी.
कैफे की तारीफ के साथ सलमान ने रखी अपनी शर्त
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्त के नए कैफे से जुड़ा वीडियो शेयर किया. अभिनेता अपने करीबियों और दोस्तों के नए काम को सोशल मीडिया पर प्रमोट करते अक्सर नजर आते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. हालांकि, पोस्ट में उन्होंने सिर्फ कैफे की तारीफ नहीं की, बल्कि मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कॉफी की कीमत ज्यादा नहीं बढ़नी चाहिए और उसकी क्वालिटी भी पहले जैसी बनी रहनी चाहिए. इसके बाद सलमान ने हाइजीन यानी साफ-सफाई को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने इशारों में कहा कि अगर कैफे में सफाई का ठीक से ध्यान नहीं रखा गया, तो वह संबंधित अधिकारी को वहां भेज देंगे. यही बात उनके पोस्ट को खास बना गई.
Advertisement
हिरासत के बाद प्रकाश राज का बड़ा बयान, CJP को लेकर कही इतनी बड़ी बात!
Advertisement
तुकाराम मुंडे का क्यों हो रहा जिक्र?
सलमान ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे का नाम नहीं लिखा, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके इशारे को महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से जोड़कर देख रहे हैं. तुकाराम मुंडे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े मामलों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. रेस्टोरेंट और दूसरे खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर उनकी सक्रियता के कारण उनका नाम लोगों के बीच जाना-पहचाना है. ऐसे में सलमान का ‘उन्हें भेजने’ वाला मजाक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी दिलचस्प लग रहा है.
Advertisement
पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं तुकाराम मुंडे
तुकाराम मुंडे इससे पहले भी सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़े मामलों के कारण चर्चा में आ चुके हैं. टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने एक बार अपनी ठंडी ड्रिंक में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने की शिकायत को लेकर उनसे मदद मांगी थी. इस घटना के बाद भी अधिकारी का नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. अब सलमान खान के मजाकिया पोस्ट में उनका संभावित जिक्र एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है.
‘बिग बॉस 20’ की मेजबानी करेंगे सलमान
Advertisement
यह भी पढ़ें
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. शो के 6 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है. फिल्मों की बात करें तो अभिनेता के पास ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की ‘मॉन्स्टर’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं. फिलहाल उनके कैफे वाले पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर सलमान के उसी बेफिक्र और दोस्ताना अंदाज की झलक दे दी है, जिसके लिए वह अपने चाहने वालों के बीच खास पहचान रखते हैं.