Advertisement
फिल्म सेंसर बोर्ड में बड़ा बदलाव... प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए चेहरे शामिल, जानें कौन-कौन बना हिस्सा
CBFC का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्य बोर्ड में शामिल किए गए हैं. इनमें सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, मनोज जोशी और प्रियदर्शन जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं.
Advertisement
भारतीय फिल्मों की रिलीज से पहले उनके प्रमाणन की जिम्मेदारी संभालने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने पुनर्गठन कर दिया गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को नए बोर्ड की घोषणा की. नई टीम में सिनेमा, टेलीविजन, संगीत, लेखन और थिएटर से जुड़े कई चर्चित चेहरों को जगह मिली है. इनमें अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली और पल्लवी जोशी के नाम प्रमुख हैं.
18 सदस्यीय नई टीम में कौन-कौन शामिल
नए 18 सदस्यीय बोर्ड में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, प्रसेनजीत चटर्जी, मनोज जोशी, प्रियदर्शन, रिकी केज, हंसराज हंस, यतिंद्र मिश्रा, निला माधब पांडा, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, सुप्रिया यारलागड्डा, निशिगंधा वाड, रमेश पतंगे और वामन केंद्रे शामिल हैं. बोर्ड की अध्यक्षता शशि शेखर वेम्पति कर रहे हैं. वामन केंद्रे और रमेश पतंगे को पिछली टीम से भी नए बोर्ड में जगह मिली है.
Advertisement
In exercise of the powers conferred under Cinematograph Act the Central Government has reconstituted the Central Board of Film Certification @shashidigital pic.twitter.com/cjY2lyhCIP
— CBFC केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (@CBFC_Bharat) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 16, 2026Advertisement
Loading Ad...
कितने समय के लिए हुआ पुनर्गठन
मंत्रालय के आदेश के मुताबिक नई टीम का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है. इसका कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा. यह पुनर्गठन सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए किया गया है. इससे पहले CBFC का औपचारिक पुनर्गठन 2017 में हुआ था. नई टीम के गठन के साथ करीब नौ साल बाद बोर्ड की संरचना में बड़ा बदलाव हुआ है.
Advertisement
यह भी पढ़े: Bigg Boss 20: उदीति सिंह की नींद उड़ाने आ रहे Ex- Bf करण वाही! वाइल्डकार्ड एंट्री से करेंगे धमाका
क्या करता है सेंसर बोर्ड?
CBFC का मुख्य काम फिल्मों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित करना है. किसी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले उसे प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. बोर्ड फिल्म की सामग्री की समीक्षा करता है और निर्धारित मानकों के आधार पर प्रमाणपत्र जारी करता है. फिल्म की सामग्री के अनुसार U, UA या A जैसी श्रेणियों में प्रमाणन दिया जाता है. कुछ मामलों में बोर्ड बदलाव, कट या अन्य संशोधन की मांग भी कर सकता है. नई टीम में फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किए जाने से बोर्ड की संरचना में विविधता दिखाई देती है. प्रीति जिंटा और सुनील शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों से लेकर पंकज त्रिपाठी, प्रियदर्शन और रिकी केज जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के चर्चित नाम इसमें शामिल हैं.
Advertisement
यह भी पढ़े: गणपति विसर्जन पर सलमान खान कर बैठ ऐसी बड़ी गलती, भड़क गए लोग, एक्टर की लगाई क्लास
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस बदलाव के बाद अब आने वाले समय में फिल्मों के प्रमाणन से जुड़े फैसलों और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सभी की नजर रहेगी. खास बात यह है कि नई टीम ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाल रही है, जब भारतीय सिनेमा में अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों की फिल्मों का दायरा लगातार बढ़ रहा है.