Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आज का राशिफल: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, कारोबार में लाभ के योग; पढ़ें अपना भविष्यफल

आज का राशिफल करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को खर्च और सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं.

Image Source: NMF INPUT
Loading Ad...

Today Horoscope: आज का राशिफल आपके लिए दिनभर के उतार-चढ़ाव और संभावित बदलावों के संकेत दे रहा है. ग्रहों की चाल के प्रभाव से कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य और बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं और किन जरूरी बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है.

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज महत्वपूर्ण कामों में अच्छी प्रगति के संकेत हैं. कारोबार और उद्योग से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. प्रबंधन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और पैतृक पक्ष से भी सहयोग मिलने की संभावना है. इस दौरान आपको कुछ आकर्षक अवसर मिल सकते हैं. साझेदारी और आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7, 8 और 9 

Loading Ad...

वृषभ राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. आप अपने करीबियों की उम्मीदों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. योजनाओं और कामकाज में तेजी आएगी. धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी और महत्वपूर्ण फैसले लेने का मौका मिलेगा. आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, वहीं भविष्य से जुड़ी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने का अच्छा समय है.

Loading Ad...

शुभ रंग: कांच के समान  
शुभ अंक: 6, 7 और 9 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. क्षमता से अधिक काम करने और भारी सामान उठाने से बचें, वरना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. किसी आकस्मिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें. परिवार के बड़े सदस्यों और करीबियों का सहयोग मिलता रहेगा. कामकाज में अनुशासन, नियमों का पालन और प्रोफेशनल रवैया बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: कत्थई 
शुभ अंक: 5, 7 और 9 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. साझेदारी और मिलकर बनाई गई योजनाओं से सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं. व्यापार में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है. जरूरी कामों को गति मिलेगी और स्थिति में स्थिरता आएगी. आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक सक्रिय रहेंगे. करीबी लोगों और जिम्मेदार साथियों के सहयोग से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: गुलाबी 
शुभ अंक: 2, 7 और 9

Loading Ad...

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे और जरूरी मामलों में सतर्कता बरतेंगे. नौकरी करने वालों का प्रदर्शन सामान्य और संतोषजनक रह सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. साथ ही अनावश्यक खर्चों से बचें और पैसों से जुड़े लेनदेन में पूरी सावधानी रखें.

शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 7 और 9

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. लोगों को समझने और परिस्थितियों को परखने की आपकी क्षमता बेहतर होगी. अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आपके काम का प्रभाव भी बढ़ेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. दोस्तों का भरोसा कायम रहेगा. आप अपने लक्ष्यों को तय समय से पहले पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे.

Loading Ad...

शुभ रंग: खाकी 
शुभ अंक: 5, 7 और 9 

तुला राशि: तुला राशि वालों को आज निजी बातचीत के दौरान संयम और धैर्य बनाए रखना चाहिए. किसी भी विषय पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने या जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें. मकान और वाहन से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. परिवार से जुड़े मुद्दे आपके पक्ष में रहेंगे. हालांकि, उत्साह या गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें. घर-परिवार में बेहतर तालमेल बनाए रखें और विवाद या अनावश्यक बहस से दूरी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

शुभ रंग: क्रीम 
शुभ अंक: 6, 7 और 9

Loading Ad...

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. व्यापार और कामकाज से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं. आपका उत्साह और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे. परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी और सहयोग का दायरा बढ़ेगा. बड़ों का सम्मान बनाए रखें. दिन के दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं संपर्क और बातचीत से जुड़े काम भी आसानी से पूरे होंगे.

यह भी पढ़े: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय तीन गांठ लगाना क्यों है खास? जानें हर गांठ का महत्व

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3, 9 और 9

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और आर्थिक मामलों के लिहाज से अच्छा रहेगा. आप अपने किए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. घर में मेहमानों का आना-जाना हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और अपनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. पैसों से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत हैं. किसी उत्सव या खास आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है और प्रियजनों से मुलाकात या उपहार का अवसर भी बनेगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: ऐप्पल रेड 
शुभ अंक: 3, 7 और 9

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. आप नए कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे और आपका व्यक्तित्व दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा. करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. नए समझौते या अनुबंध होने की संभावना है, वहीं रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा. निजी जीवन से जुड़े मामलों में भी स्थिति बेहतर होगी. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे हो सकते हैं. बस धैर्य और सहजता बनाए रखें.

यह भी पढ़े: श्रीनगर का कमलेश्वर महादेव मंदिर, जहां 108 कमल लेकर पहुंचे थे भगवान राम!

शुभ रंग: रस्ट कलर
शुभ अंक: 7, 8 और 9 

Loading Ad...

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में परिणाम सामान्य रह सकते हैं. सही दिशा में समय और ऊर्जा लगाने के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च बजट से ज्यादा बढ़ सकता है. विदेश से जुड़े कामों या संपर्कों में तेजी आने की संभावना है. निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करेंगे. अपनों के साथ सहयोग और समझदारी से पेश आना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

शुभ रंग: गेहूंआ 
शुभ अंक: 7, 8 और 9 

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से शानदार रह सकता है. कारोबार में कुछ नए और लाभदायक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. कामकाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार को विस्तार देने की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और आप सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने में कामयाब होंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

शुभ रंग: केशरिया
शुभ अंक:  3, 6, 7 और 9 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...