Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

महाशिवरात्रि पर काशी पहुंची महामंडलेश्वरों की फौज ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी पर कर दी आनंदित भविष्यवाणी

महाशिवरात्रि पर निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी भी दिखे। नागा सन्यासियों के बीच महामंडलेश्वरों ने ना सिर्फ़ महाकुंभ की संपन्नता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया बल्कि अपनी सांकेतिक भविष्यवाणी से भविष्य का आईना भी दिखाया।

Loading Ad...

भोले के भक्तों का महापर्व है महाशिवरात्रि ….जटाधारी की रात्रि है महाशिवरात्रि….शिव-शक्ति का महोत्सव है महाशिवरात्रि। महाकुंभ की संपन्नता के साथ आज देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। शिव की त्रिशूल पर टिकी काशी,  महाशिवरात्रि की रौनक़ से गुलज़ार है। संगम नगरी प्रयागराज से लौटे नागा-अधोरियों का काशी में मेला लगा हुआ है। इनकी शोभा यात्रा निकल रही है, बक़ायदा शिव की बारात में शामिल होकर देश का संत समाज बाबा विश्वनाथ की चौखट पर पहुँच रहा है। क्या अघोरी..क्या नागा और क्या अखाड़े, शिव गण से लेकर शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पुष्प वर्षा से नागा साधुओं का स्वागत किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के इस पावन मौक़े पर 10 हजार से ज्यादा नागा साधुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसी कड़ी में निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी भी दिखे। नागा सन्यासियों के बीच महामंडलेश्वरों ने ना सिर्फ़ महाकुंभ की संपन्नता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया बल्कि अपनी सांकेतिक भविष्यवाणी से भविष्य का आईना भी दिखाया। 

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...