Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर को लेकर Swami Yo ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, PM मोदी रचेंगे इतिहास

PoK की वापसी का ख्वाब दिखाने वाले पीएम मोदी क्या जम्मू-कश्मीर को भगवामय कर पायेंगे ? सनातन के गढ़ में मुस्लिमों के विकास औ कश्मीरी पंडितों के भरोसे का चेहरा कौन बन पाएगा ?। इसको लेकर क्या कहती है आध्यात्म की दुनिया से आने वाले स्वामी योगेश्वरानंद गिरी महाराज की भविष्यवाणी।

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर की बदली हुई राजनीतिक फ़िज़ाओं में चुनावी डुगडुगी क्या बजी, तमाम सियासी पार्टियाँ एक्टिव मोड़ में आ गई हैं। धारा 370 के हटने से घाटी से विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म हो चुका है। आज का जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश बन चुका है, जिसकी 90 सीटों को लेकर 10 साल बाद आर-पार की सियासी जंग शुरु हो चुकी है। ना सिर्फ़ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बल्कि अमेरिका भी , इन चुनावों में बढ़ चढ़कर अपनी दिलचस्पी दिखा रहा है। कुल 114 सीटें हैं, लेकिन 24 सीटें POK के लिए सुरक्षित हैं, अबकी बार अब्दुल्ला एंड मुफ़्ती फ़ैमिली से लेकर भाजपा - कांग्रेस के अलावा एक दर्जन से भी ज़्यादा नए क्षेत्रीय राजनीतिक दल उभरकर सामने आ गये हैं। एक बार फिर जनता द्वारा एक नई सरकार चुनी जाएगी, जिसके लिए सियासी ताक़तों ने अभी से एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें

तीन चरणों की वोटिंग में जीत के झंडे गाड़ने के लिए अब्दुल्ला एंड राहुल कंपनी एक हो चुकी हैं। मैडम महबूबा ख़ुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन घाटी को अपना बनाने के लिए PDP की मेहनत खूब हो रही है। वहीं दूसरी तरफ़ यूपी में हुई ग़लतियों से सबक़ लेते हुए भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में योगी बाबा को मैदान में उतार चुकी है। अबकी बार भाजपा बिना किसी गठबंधन के जम्मू से लेकर कश्मीर घाटी को जीतने की प्लैनिंग कर रही है। अतीत इस बात का गवाह रहा,कश्मीर में जहां अलगाववाद की हवा चलती रही वहीं जम्मू में अखंड भारत का नारा हमेशा बुलंद रहा लेकिन अबकी बार क्या एक नया इतिहास रचा जाएगा। PoK की वापसी का ख्वाब दिखाने वाले पीएम मोदी क्या जम्मू-कश्मीर को भगवामय कर पायेंगे ?। सनातन के गढ़ में मुस्लिमों के विकास औ कश्मीरी पंडितों के भरोसे का चेहरा कौन बन पाएगा ? इसको लेकर क्या कहती है आध्यात्म की दुनिया से आने वाले स्वामी योगेश्वरानंद गिरी महाराज की भविष्यवाणी

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...